Kolkata Weather Update: उत्तर-पश्चिमीठंडीहवाओंकेकारणपूरेपश्चिमबंगालमेंकड़ाकेकीसर्दीपड़रहीहै.कोलकातासहितदक्षिणबंगालकेमैदानीइलाकोंसेलेकरउत्तरबंगालकेपहाड़ीजिलोंतकठंडकाप्रकोपबढ़गयाहै.सुबहघनीधुंधऔरकोहरेनेविजिबिलिटीकोबेहदकमकरदियाहै,जबकिदिनमेंभीसूरजकीकिरणेंमुश्किलसेपहुंचपारहीहैं.
आज न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस
मौसम विभाग बता रहा है कि मंगलवार इस मौसम का सबसे ठंडा दिन है, जो सामान्य से 6.7 डिग्री कम है. आज कोलकाता में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस है. सामान्य से 3.7 डिग्री कम. अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री है. यह भी सामान्य से 6.7 डिग्री कम है.
कड़ाके की सर्दी की उम्मीद कर रहे हैं लोग
बता दें कि सुबह कोहरे का असर रहा, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंट जाएगा और आसमान साफ रहेगा. कोलकाता सहित पूरे राज्य में कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 2025 के दिसंबर के आखिरी हफ्ते में तापमान 10 के आसपास दर्ज किया गया था. तापमान फिर से नीचे जा रहा है. महानगरवासी और कड़ाके की सर्दी की उम्मीद कर रहे हैं.
