नई दिल्लीः जैसे-जैसे देश में गर्मी बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे पानी की मांग भी बढ़ती जा रही है और पीने का पानी महंगा भी होता जा रहा है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पानी के टैक्स में बढ़ोतरी हो गई है. हर साल महापालिका के पास किये नियम अनुसार ज्यादा से ज्यादा 8 फीसदी तक का जल आकार बढाया जा सकता हैं और इस साल का जलआकार 3.72 फीसदी से बढ़ाया गया हैं. पानी के टैक्स की बढ़ोत्तरी कल आधी रात यानी 16 जून से लागू होगी.
कितना बढा है पानी का टैक्स ( हर 1000 लीटर के पीछे)
1. घरेलू इस्तेमाल के लिए मौजूदा जलआकार 4.91 फीसदी है जो टैक्स बढ़ोतरी के बाद 5.09 फीसदी पर आ जाएगा.
2. एनजीओ, नॉन कमर्शियल संस्थान-मौजूदा जलआकार 19.67 फीसदी पर है जो बढा हुआ जलआकार 20.40 फीसदी पर आ जाएगा.
3. व्यावसायिक संस्था के लिए मौजूदा जल आकार 36.88 फीसदी है जो कल से बढ़ोतरी के बाद 38.25 फीसदी पर आ जाएगा.
4. इंडस्ट्री, फैक्ट्री के लिए मौजूदा जलआकार 49.16 फीसदी पर है जो बढ़ने के बाद 50.99 फीसदी पर आ जाएगा.
5. थ्रीस्टार और उससे ज्यादा स्टार के होटल्स और रेसकोर्स के लिए मौजूदा जल आकार 73.75 फीसदी पर है जो बढने के बाद 76.49 फीसदी हो जाएगा.
6. कोल्डड्रिंक्स, पैक्ड बॉटल पानी के लिए मौजूदा जल आकार 102.44 फीसदी पर था जो बढ़ने के बाद 106.25 फीसदी पर आ जाएगा.
