एक्सप्लोरर

लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल हुआ पास तो गुस्से में आए अखिलेश यादव के मुस्लिम सांसद, बोले- 'मुसलमानों के लिए...'

2 अप्रैल को लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पारित हुआ. 288 सांसदों ने विधेयक के पक्ष में और 232 ने विरोध में मतदान किया. सपा सांसदों ने इस विधेयक की आलोचना की और इसे मुसलमानों के खिलाफ बताया.

Waqf Amendment Bill 2024: बुधवार, 2 अप्रैल को लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पर वोटिंग हुई. सदन में पूरे दिन चली चर्चा के बाद स्पीकर ओम बिरला ने बताया कि 288 सांसदों ने विधेयक के पक्ष में वोट दिया, जबकि 232 सांसदों ने इसका विरोध किया. विधेयक के पारित होने पर समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसदों ने नाराजगी जताई और इसे मुसलमानों के खिलाफ बताया.

सपा सांसदों ने की बिल की आलोचना

सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क ने इस विधेयक का विरोध करते हुए कहा, "आने वाले समय में लोग इस कानून और इसे पारित करने की प्रक्रिया को कभी माफ नहीं करेंगे. अगर किसी खास समुदाय को निशाना बनाया जाएगा, तो देश का विकास नहीं हो सकता. हम राज्यसभा में भी इसका विरोध करेंगे और जरूरत पड़ी तो सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे. अगर आवश्यक हुआ, तो हम अदालत भी जाएंगे."

सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने क्या कहा?

वहीं, सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने भी इस विधेयक को मुस्लिम समुदाय के खिलाफ बताते हुए कहा, "यह मुसलमानों के लिए अब तक का सबसे बुरा कानून है. इसे संविधान की मूल भावना को नजरअंदाज कर पारित किया गया है. इस कानून से देश में कई गंभीर सवाल खड़े होंगे." बता दें कि बीते दिन संसद में इस विधेयक पर तीखी बहस देखने को मिली. अब इसे राज्यसभा में पेश किया जाएगा, जहां इसके समर्थन और विरोध में फिर से चर्चा होगी.

विपक्ष ने किया कड़ा विरोध

सदन में चर्चा के दौरान विपक्ष ने इस विधेयक को लेकर कई आपत्तियां उठाईं. विपक्ष का कहना था कि यह वक्फ बोर्डों के अधिकार में हस्तक्षेप करेगा और मुसलमानों के धार्मिक मामलों में सरकार का दखल होगा. एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी ने विधेयक का विरोध किया और अपनी बात रखने के बाद अंत में विधेयक की प्रति फाड़ दी.

अमित शाह ने विपक्ष पर लगाए आरोप

इससे पहले, चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह भारत सरकार का कानून है और इसे सभी को स्वीकार करना होगा. उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह समाज में भ्रम फैला रहे हैं और मुसलमानों को डराकर उनका वोट बैंक बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

कंगना रनौत के वकील ने पेश नहीं किया जवाब, कोर्ट में 16 अप्रैल को अगली सुनवाई, जानें क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर निगरानी के लिए पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल, देखें तस्वीरें
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल

वीडियोज

Bollywood News: बाॅलीवुड गलियारों की बड़ी खबरें | Salman Khan | Mumbai | Diljit Dosanjh
Chhattisgarh News: रायपुर के व्यापारी ने महिला DSP पर लगाया करोड़ों हड़पने का आरोप | ABP News
जुबां पर प्यार का वादा... लेकिन आंखों में दौलत के सपने... हर वक्त उसे पैसा ही पैसा | Sansani
बेकाबू कार...मच गया हाहाकार, हादसे का वीडियो कंपा देगा! | Gujarat | Greater Noida
Parliament Winter Session: संसद सत्र के बीच जर्मनी जाएंगे Rahul Gandhi? | Amit Shah | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर निगरानी के लिए पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल, देखें तस्वीरें
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल
Kidney Damage Signs: आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
घरेलू एयरलाइंस में कितने पायलट, अब विदेशी पायलटों को भारत में कैसे मिल सकती है नौकरी?
घरेलू एयरलाइंस में कितने पायलट, अब विदेशी पायलटों को भारत में कैसे मिल सकती है नौकरी?
दिल्ली में आज फिर मनेगी दीपावली, जानें रेखा गुप्ता सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?
दिल्ली में आज फिर मनेगी दीपावली, जानें रेखा गुप्ता सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?
Video: पुलिस की गाड़ी ने लिया गलत यू-टर्न तो महिला ने बीच चौराहे पढ़ाया कानून का पाठ- वीडियो वायरल
पुलिस की गाड़ी ने लिया गलत यू-टर्न तो महिला ने बीच चौराहे पढ़ाया कानून का पाठ- वीडियो वायरल
Embed widget