नई दिल्ली: इंटरनेट की दुनिया में आय दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है. इंटरनेट पर जानवरों के भी कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जो लोगों के दिल जीत लेते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल है. इस वायरल वीडियो में बाघ को बाथ टब लेते देखा जा सकता है.

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि शांत जंगल में अचानक एक बाघ आता है और टब में भरे पानी का बड़े मजे से लुफ्त उठाने लगता है. कई लोग इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. इस वीडियो को कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. जयराम रमेश की ट्वीट के अनुसार यह वीडियो कर्नाटक के कूर्ग का है.

जयराम रमेश ने लिखा, ‘क्या असामान्य घटना है.’ बता दें, वीडियो पर 46 हजार से अधिक व्यूज और 3 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाघ अचानक से आता है. वो चारों तरफ देखता है कि कहीं कोई है तो नहीं. टब के चक्कर काटने के बाद टब में छलांग लगा देता है.