वाराणसी: श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे रविवार को काशी विश्वनाथ के दर्शन करने वाराणसी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि विधान से दर्शन-पूजन किया. राजपक्षे के मंदिर पहुंचते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और दर्शन-पूजन के लिए उन्हें मंदिर के गर्भगृह में लेकर गए.
विश्वनाथ मंदिर गर्भगृह में उन्होंने बैठ कर पूजन और अनुष्ठान में हिस्सा लिया तो बाबा दरबार की ओर से उनको प्रसाद भेंट किया गया. इस दौरान मंदिर के अर्चक और पांच वैदिक ब्राह्मणों ने उनको विशेष दर्शन-पूजन कराया.
बाबा दरबार में दर्शन-पूजन बाद राजपक्षे ने श्री काल भैरव मंदिर में पूजा की और बाबा दरबार में आरती की. मंदिर प्रशासन की ओर से उनको बाबा का प्रसाद दिया गया.
महाबोधि सोसायटी ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव भिक्षु के. मेधांकर थेरो ने बताया कि इसके बाद वह होटल ताज में विश्राम करने के लिए रवाना हो गए. दोपहर में वह भगवान बुद्ध की अस्थियों के अवशेष देखने और उनकी प्रथम उपदेश स्थली को नमन करने सारनाथ भी जाएंगे.
यूपी: मंदिरों, मस्जिदों के लाउडस्पीकरों से बिजली बकायों, योजनाओं का होगा ऐलानUP:बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए योगी सरकार सख्त, कहा- लें इंटेलिजेंस की मदद