एक्सप्लोरर

सिर्फ CM डिप्टी CM की नहीं है लड़ाई, सहयोगी भी मरोड़ रहे हैं कलाई! यूपी में NDA पर भी संकट

Uttar Pradesh Politics: उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं. बीजेपी में जारी उठपटक के बीच यूपी में एनडीए के सहयोगियों को भी खुलकर बोलने का अवसर मिल गया है.

Uttar Pradesh Politics: उत्तर प्रदेश का सियासी संकट अब राज्य की सीमा लांघकर राष्ट्रीय राजधानी में पहुंच गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उप मुख्यमंत्रियों- केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक के बीच खटपट की खबरों पर अब दिल्ली का दखल हो गया है. पार्टी हाई कमान ने यूपी के पॉलिटिकल ड्रामे पर नाराजगी जाहिर की है और इसे अनुशासनहीनता माना है. अब दिल्ली के दखल के बाद यूपी की सियासी उलझल कितना सुलझ पाती है ये तो बाद में पता चलेगा, लेकिन इस खटपट के कारण यूपी में बीजेपी के सहयोगी दलों को भी आवाज मुखर करने का अवसर मिल गया है. 

बीजेपी की आपसी खटपट को मौका मानकर अब एनडीए के सहयोगी दल भी सरकार और सरकार में बैठी बीजेपी की कलाई मरोड़ सकते हैं. वो कई मौकों पर अपने तल्ख तेवर तो दिखाते ही रहे हैं. इस खटपट के दौरान बीजेपी को आंख दिखाने वाली सहयोगियों में सबसे पहले नाम आता है केंद्रीय मंत्री और अपना दल नेता अनुप्रिया पटेल का. जिन्होंने साक्षात्कार वाली नियुक्तियों में ओबीसी, एससी-एसटी छात्रों का चयन न होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिख दी थी. 

जब निषाद हुए हमलावर

आंख दिखाने वाले सहयोगियों की लिस्ट में दूसरा नाम है योगी कैबिनेट के मंत्री संजय निषाद का. निषाद पार्टी प्रमुख कई मौकों पर बीजेपी को चुभने वाले बयान देते रहे हैं. योगी आदित्यनाथ की बुलडोजर नीति का विरोध करना हो या प्रदेश के अफसरों पर मनमानी चलाने का सीधा आरोप लगाना हो, संजय निषाद कई मौकों पर खुलकर सामने आते रहे हैं और अपने सहयोगी की कलाई मरोड़ते रहे हैं. साथ ही वो निषाद समाज को अनुसूचित जाति वर्ग में आरक्षण देने की मांग भी उठाकर भी बीजेपी के माथे पर सिकन पैदा करते रहे हैं.

राजभर ने लिया मोदी-योगी का नाम

इस लिस्ट में तीसरा नाम आता है सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी नेता ओम प्रकाश राजभर का. अपने बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले राजभर सहयोगी बीजेपी को मुश्किल में डालने से बिल्कुल भी नहीं हिचकते. लोकसभा चुनाव के नतीजों में एनडीए को यूपी से मिले जनादेश के बाद तो राजभर ने साफ-साफ कह दिया था कि मोदी और योगी के नाम पर पड़ने वाला वोट कम हुआ है. यानी खराब प्रदर्शन का सीधा दोष बीजेपी नेतृत्व के माथे मढ़ते वक्त उन्हें कोई हिचक नहीं हुई.

कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश में हालात ये हैं कि बीजेपी को चारों तरफ से चोट लग रही है. यूपी में अभी पार्टी लोकसभा चुनाव के झटके से नहीं उभरी थी कि आंतरिक कलह ने बीजेपी को जकड़ लिया. इसी बीच सहयोगी दलों ने भी अवसर पाकर अपने बयानों को और तल्ख कर लिया. विपक्षी दलों के मजबूत होने के बाद उनके हमलों में भी ताकत और तेवर दिखाई देने लगी है. ऐसे में क्या अब यूपी की सत्ता में कोई बदलाव होगा या दिल्ली से कोई ऐसा फॉर्मूला निकलेगा जो सूबे में सब ठीक कर देगा. इसके जवाब की प्रतीक्षा यूपी की जनता के साथ-साथ बीजेपी संगठन को भी है.

ये भी पढ़ें : NITI Aayog Meeting: नीति आयोग की बैठक में तय समय से ज्यादा बोले CM हिमंत, खुद कर दिया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरी बढ़ी हुई सैलरी गरीबों में बांट दो', इस नेता ने देश के सामने पेश की मिसाल, आप भी करेंगे सैल्यूट!
'मेरी बढ़ी हुई सैलरी गरीबों में बांट दो', इस नेता ने देश के सामने पेश की मिसाल, आप भी करेंगे सैल्यूट!
UP विधानसभा चुनाव को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, बोले- 'सभी 403 सीटों पर...'
UP विधानसभा चुनाव को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, बोले- 'सभी 403 सीटों पर...'
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
IPL 2026 की नीलामी में इन 10 विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, 3 को मिल सकते हैं 10 करोड़ से ज्यादा
IPL 2026 की नीलामी में इन 10 विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, 3 को मिल सकते हैं 10 करोड़ से ज्यादा

वीडियोज

Bollywood News:बॉलीवुड गलियारों की बड़ी खबरें? | KFH
Kanpur News: कानपूर में दिखा नकाबपोश बदमाशों का तांडव , 3 सेकेंड में घर पर फेंके 3 बम
BJP State President: क्या बदलेगा नए BJP अध्यक्ष के आने से? | UP News | BJP | Mahadangal
Commodities Market में Copper की ज़बरदस्त Rally: 35% Jump और $12,000 का Level | Paisa Live
West Bengal Elections: 'महिलाएं रसोई के औजारों के साथ तैयार रहें', जनता को क्यों भड़का रही ममता?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मेरी बढ़ी हुई सैलरी गरीबों में बांट दो', इस नेता ने देश के सामने पेश की मिसाल, आप भी करेंगे सैल्यूट!
'मेरी बढ़ी हुई सैलरी गरीबों में बांट दो', इस नेता ने देश के सामने पेश की मिसाल, आप भी करेंगे सैल्यूट!
UP विधानसभा चुनाव को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, बोले- 'सभी 403 सीटों पर...'
UP विधानसभा चुनाव को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, बोले- 'सभी 403 सीटों पर...'
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
IPL 2026 की नीलामी में इन 10 विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, 3 को मिल सकते हैं 10 करोड़ से ज्यादा
IPL 2026 की नीलामी में इन 10 विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, 3 को मिल सकते हैं 10 करोड़ से ज्यादा
Year Ender 2025: इन 6 फिल्मों की रिलीज से पहले बना था खूब बज, आते ही फुस्स हो गईं सभी
इन 6 फिल्मों की रिलीज से पहले बना था खूब बज, आते ही फुस्स हो गईं सभी
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, क्या कहा?
Video: सालों बाद विदेश से लौटे बेटे ने एयरपोर्ट पर मां को दिया सरप्राइज, रुला देगा मां का रिएक्शन- वीडियो वायरल
सालों बाद विदेश से लौटे बेटे ने एयरपोर्ट पर मां को दिया सरप्राइज, रुला देगा मां का रिएक्शन- वीडियो वायरल
Embed widget