लखनऊ : उत्तर प्रदेश के एटा जिले में भयानक ट्रक हादसा हुआ है. इस सड़क हादसे में कम से कम 14 लोगों के मारे जाने की सूचना है, जबकि 28 लोग घायल बताए जा रहे हैं. आगरा के नगरिया पोडरल गांव से तिलक समारोह में एटा आये लोगों से भरा कैंटर ट्रक आगरा वापस लौट रहा था. इसी दौरान अनियंत्रित होकर वाहन एक नहर में गिर गया.

एटा जिले के जलेसर थाना छेत्र में सराय नीम के पास यह घटना हुई

हादसा बहुत ही भयानक था और कहा जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. एटा जिले के जलेसर थाना छेत्र में सराय नीम के पास यह घटना हुई है. हालांकि, वाहन पलटा कैसे इस बारे में जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ओवर स्पीड इसका कारण हो सकती है.