एक्सप्लोरर

Weather Forecast: यूपी, बिहार, राजस्थान, दिल्ली-NCR में कब कितनी पड़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने बताया, इस राज्य में माइनस में पहुंच सकता है पारा

Weather Forecast: उत्तर भारत में नवंबर की शुरुआत के साथ ठंड का प्रभाव न के बराबर है, लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट देखी जा रही है. प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है.

Weathe Forecast Update: नवंबर आ चुका है, लेकिन सिहरन वाली ठंड अभी नहीं दिख रही है. हालांकि पहाड़ी इलाकों में तापमान में गिरावट देखी जा रही है और मौसम विभाग 8 से 15 नवंबर के बीच ठंड के संकेत दिए हैं. 

प्रदूषण ने सर्दी के असर को और कमजोर कर दिया है, जबकि हवा की गुणवत्ता (AQI) 400 के पार पहुंच चुका है, जिससे सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच सकता है. अगले 6 नवंबर से 11 नवंबर के बीच तापमान में मामूली गिरावट देखी जा सकती है, लेकिन सुबह के समय धुंध और प्रदूषण की स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं आएगा.

जम्मू-कश्मीर में विशेषकर अनंतनाग, कुकेरनाग, कुपवाड़ा और पहलगाम जैसे क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान आज 1 से 6 डिग्री तक गिर सकता है. उत्तराखंड के देहरादून में भी न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री के बीच है, जबकि कुछ इलाकों में ये माइनस तक जा सकता है. हिमाचल प्रदेश में भी तापमान में गिरावट का दौर जारी है और अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है.

यूपी और राजस्थान में मौसम हल्का, ठंड का असर अभी दूर
उत्तर प्रदेश में सुबह के समय धुंध और हल्का कोहरा छा सकता है. यूपी के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में शुष्क मौसम रहेगा और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के नीचे जा सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में भी मौसम सामान्य रहेगा और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहेगा. यहां अगले कुछ दिनों में हल्की ठंडक महसूस हो सकती है, लेकिन ठिठुरन वाली ठंड अभी दूर है.

पंजाब-हरियाणा में भी नहीं आई ठंड
IMD के मुताबिक पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में भी ठंड का असर अभी नहीं दिख रहा है. यहां का मौसम सामान्य रहेगा और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री के आसपास रहेगा. इन राज्यों में अगले कुछ दिनों तक सुबह-शाम की हल्की ठंडक का अनुभव हो सकता है, लेकिन ठंड के गंभीर असर का अनुमान अभी नहीं है.

मध्य प्रदेश और बिहार में ठंड की संभावना
एमपी में आज मौसम साफ रहेगा और तापमान में गिरावट का अनुमान है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक जा सकता है. वहीं बिहार की बात करें तो यहां प्रदूषण का स्तर काफी खराब है. कई जगहों पर  AQI 400 के पास रिकॉर्ड हो रहा है. अनुमान है कि यहां ठंड का असर 8 नवंबर के बाद महसूस किया जा सकता है. प्रदूषण के चलते यहां के लोगों को भी सांस लेने में कठिनाई हो सकती है.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट के तीन प्रकाशनों का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया विमोचन, CJI समेत कई सीनियर जज रहे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Goa Nightclub Fire: गोवा नाइट क्लब हादसे में 25 की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घटना पर जताया दुख
गोवा नाइट क्लब हादसे में 25 की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घटना पर जताया दुख
राजस्थान: राव सूरजमल की प्रतिमा तोड़ने पर सियासत गरमाई, पूर्व मंत्री खाचरियावास ने भी दिया बयान
राजस्थान: राव सूरजमल की प्रतिमा तोड़ने पर सियासत गरमाई, पूर्व मंत्री खाचरियावास ने भी दिया बयान
इस एक्ट्रेस की साड़ियों की कीमत लाखों में,  कई हैं 50 साल पुरानी, एक-एक लुक से ढाती हैं कहर
इस एक्ट्रेस की साड़ियों की कीमत लाखों में, कई हैं 50 साल पुरानी, एक-एक लुक से ढाती हैं कहर
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...

वीडियोज

Goa Nightclub Fire: ABP News पर बोले गोवा के सीएम, नाइट क्लब में हुई घटना की गहनता से होगी जांच
Goa Nightclub Fire: गोवा के नाइट क्लब में भीषण हादसा, मृतकों के परिवार को सरकार देगी 2 लाखका मुआल्
Goa Nightclub Fire: गोवा के नाइट क्लब में भीषण हादसा, बढ़ा हादसे में मरने वालों की संख्या
Renuka Chowdhury: डॉग विवाद पर रेणुका चौधरी ने दिया सीधा और सख्त जवाब | Charcha With Chitra
पति के अफेयर की प्राण घातक बीवी ! | Sansani | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Goa Nightclub Fire: गोवा नाइट क्लब हादसे में 25 की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घटना पर जताया दुख
गोवा नाइट क्लब हादसे में 25 की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घटना पर जताया दुख
राजस्थान: राव सूरजमल की प्रतिमा तोड़ने पर सियासत गरमाई, पूर्व मंत्री खाचरियावास ने भी दिया बयान
राजस्थान: राव सूरजमल की प्रतिमा तोड़ने पर सियासत गरमाई, पूर्व मंत्री खाचरियावास ने भी दिया बयान
इस एक्ट्रेस की साड़ियों की कीमत लाखों में,  कई हैं 50 साल पुरानी, एक-एक लुक से ढाती हैं कहर
इस एक्ट्रेस की साड़ियों की कीमत लाखों में, कई हैं 50 साल पुरानी, एक-एक लुक से ढाती हैं कहर
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
Watch: गोवा के नाइटक्लब में आग ने 25 लोगों की ले ली जान! हादसे का भयानक वीडियो आया सामने
गोवा के नाइटक्लब में आग ने 25 लोगों की ले ली जान! हादसे का भयानक वीडियो आया सामने
World First City: कौन-सा था दुनिया का पहला शहर, आज कैसे हैं उसके हालात?
कौन-सा था दुनिया का पहला शहर, आज कैसे हैं उसके हालात?
क्या है पोर्टफोलियो डाइट, जानें यह कैसे घटाती है दिल की बीमारी का खतरा?
क्या है पोर्टफोलियो डाइट, जानें यह कैसे घटाती है दिल की बीमारी का खतरा?
Embed widget