एक्सप्लोरर

‘पिक्चर अभी बाकी है…’, 2029 में अपनी भूमिका को लेकर बोले नितिन गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पार्टी ही अपने कार्यकर्ताओं के लिए जिम्मेदारियां तय करती है और भाजपा में मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, मैं उसे पूरा करूंगा.

Union Minister Nitin Gadkari in Nagpur: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार (21 जून) को 2029 में होने वाले लोकसभा चुनाव में उनकी भूमिका के बारे में पूछे जाने पर दावा किया कि पिछले 11 वर्षों में जो कुछ देखा गया वह सिर्फ एक न्यूज रील थी और असली फिल्म अभी आनी बाकी है.

पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, मैं उसे निभाऊंगा- गडकरी

हालांकि, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी ने यह भी कहा कि पार्टी ही अपने कार्यकर्ताओं के लिए जिम्मेदारियां तय करती है और भाजपा उनके लिए जो भी जिम्मेदारी तय करेगी, वह उसे निभाएंगे.

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 11 साल पूरे होने पर उदय निरगुडकर को दिए साक्षात्कार में कहा, “अभी तक जो हुआ है वो तो न्यूज रील थी, असली फिल्म शुरू होना बाकी है.” उन्होंने कहा, ‘‘किसी कार्यकर्ता की क्या जिम्मेदारी होगी और वह क्या काम करेगा, यह पार्टी तय करती है. मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, मैं उसे पूरा करूंगा.’’

मैंने अपना राजनीतिक बायोडेटा नहीं बनाया- गडकरी

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उन्होंने कभी अपना राजनीतिक बायोडेटा प्रकाशित नहीं किया है और न ही उन्होंने कभी समर्थकों से हवाई अड्डों पर उनके लिए भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा है.

विदर्भ में किसानों की आत्महत्या रोकने की दिशा में काम करना मेरी निजी इच्छा- गडकरी

पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी व्यक्तिगत इच्छा विदर्भ में किसानों की आत्महत्या रोकने की दिशा में काम करना है. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, ‘‘आजकल मैं सड़क निर्माण के बजाए कृषि और अन्य सामाजिक पहलों पर अधिक काम करता हूं.’’

बढ़ती जनसंख्या के कारण भारतीयों की प्रति व्यक्ति आय दुनिया के टॉप 10 में नहीं- गडकरी

यह पूछे जाने पर कि भारत की प्रति व्यक्ति आय दुनिया में शीर्ष 10 में क्यों नहीं है, इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसके लिए देश की जनसंख्या जिम्मेदार है. जनसंख्या नियंत्रण विधेयक का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘यह कोई धार्मिक या भाषाई मुद्दा नहीं है. यह एक आर्थिक मुद्दा है. इतना विकास होने के बावजूद, परिणाम दिखाई नहीं दे रहे हैं. इसका कारण बढ़ती जनसंख्या है.’’ हालांकि, इस दौरान केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 2014 से सत्तासीन मोदी सरकार की विभिन्न उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

India vs Russia Economy: भारत से आधी है रूस की GDP,  दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में कहां है रूस का नंबर?
भारत से आधी है रूस की GDP, दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में कहां है रूस का नंबर?
यूपी में कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी से किया किनारा? पंचायत चुनाव अकेले लड़ने का किया ऐलान
यूपी में कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी से किया किनारा? पंचायत चुनाव अकेले लड़ने का किया ऐलान
जिस आलीशान महल में होगा पुतिन का स्वागत, जानें क्या है उसकी कीमत, कितना लग्जीरियस है हैदराबाद हाउस?
जिस आलीशान महल में होगा पुतिन का स्वागत, जानें क्या है उसकी कीमत, कितना लग्जीरियस है हैदराबाद हाउस?
क्विंटन डीकॉक के आउट होने पर विराट कोहली ने किया 'बाबा जी का ठुल्लू' वाला एक्शन, वीडियो वायरल
क्विंटन डीकॉक के आउट होने पर विराट कोहली ने किया 'बाबा जी का ठुल्लू' वाला एक्शन, वीडियो वायरल
Advertisement

वीडियोज

Indian Middle Class Debt Trap: बढ़ते Loan और घटती Savings की असल कहानी | Paisa Live
Putin India Visit: भारतीय मूल के रूस के विधायक Abhay Singh बोले, 'कोई देश नहीं टिक पाएगा' | PM Modi
Putin India Visit: भारतीय मूल के रूस के विधायक Abhay Singh बोले, 'कोई देश नहीं टिक पाएगा' | PM Modi
Putin India Visit: Delhi में पुतिन की यात्रा से पहले रुस हाऊस में फोटों प्रदर्शन | abp #shorts
Delhi Pollution: 'किस मौसम का मजा लें' | Priyanka Gandhi | abp  #shorts
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India vs Russia Economy: भारत से आधी है रूस की GDP,  दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में कहां है रूस का नंबर?
भारत से आधी है रूस की GDP, दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में कहां है रूस का नंबर?
यूपी में कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी से किया किनारा? पंचायत चुनाव अकेले लड़ने का किया ऐलान
यूपी में कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी से किया किनारा? पंचायत चुनाव अकेले लड़ने का किया ऐलान
जिस आलीशान महल में होगा पुतिन का स्वागत, जानें क्या है उसकी कीमत, कितना लग्जीरियस है हैदराबाद हाउस?
जिस आलीशान महल में होगा पुतिन का स्वागत, जानें क्या है उसकी कीमत, कितना लग्जीरियस है हैदराबाद हाउस?
क्विंटन डीकॉक के आउट होने पर विराट कोहली ने किया 'बाबा जी का ठुल्लू' वाला एक्शन, वीडियो वायरल
क्विंटन डीकॉक के आउट होने पर विराट कोहली ने किया 'बाबा जी का ठुल्लू' वाला एक्शन, वीडियो वायरल
चंद्रचूड़ सिंह की पुश्तैनी हवेली की इनसाइड तस्वीरें, करोड़ों की इस जायदाद को रिश्तेदारों ने हड़पा
चंद्रचूड़ सिंह की पुश्तैनी हवेली की इनसाइड तस्वीरें, करोड़ों की इस जायदाद को रिश्तेदारों ने हड़पा
Explained: व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा कितना ऐतिहासिक, क्या रिश्ते और मजूबत होंगे, अमेरिका-यूरोप को जलन क्यों?
Explained: व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा कितना ऐतिहासिक, क्या रिश्ते और मजूबत होंगे, अमेरिका-यूरोप को जलन क्यों?
दिल्ली के स्कूलों में आज से शुरू हो रहे नर्सरी एडमिशन, यहां देखें कौन से डॉक्यूमेंट की पड़ेगी जरूरत
दिल्ली के स्कूलों में आज से शुरू हो रहे नर्सरी एडमिशन, यहां देखें कौन से डॉक्यूमेंट की पड़ेगी जरूरत
डब्ल्यूएचओ की चेतावनी,  पाकिस्तान में एचआईवी संक्रमण ने लिया महामारी का रूप
डब्ल्यूएचओ की चेतावनी, पाकिस्तान में एचआईवी संक्रमण ने लिया महामारी का रूप
Embed widget