Nitin Gadkari Tests Corona Positive: केंद्रीयरक्षामंत्रीराजनाथसिंह (Rajnath Singh) औरबीजेपीराष्ट्रीयअध्यक्षजेपीनड्डा (JP Nadda) केबादअब केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) कोविड पॉजिटिव हो गए हैं. कोरोना संक्रमित होने के बाद गडकरी ने खुद को आइसोलेट कर लिया है और होम क्वारंटाइन में चले गए हैं. गडकरी ने खुद ट्वीट कर अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी देतेहुए बताया किउनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आ गया है.
बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गडकरी ने अपने संपर्क में आए हुए सभी लोगों से अपने आप को आइसोलेट कर कोविड जांच करवाने का अनुरोध किया है. गडकरी फिलहाल कोरोना के हल्के लक्षण महसूस कर रहे हैं.
देश में कोरोना के लगातर बढ़ रहे खतरे के बीच राजनीतिक दलों के नेता और केंद्रीय मंत्री भी लगातार कोरोना की चपेट में आते जा रहे हैं. मंगलवार को सुबह बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह ने भी अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की थी. इससे पहले सोमवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने भी वीट कर अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए अपने संपर्क में आए तमाम लोगों से कोविड जांच करवा लेने की अपील की थी.
ये भी पढ़ें-
बॉर्डर पर बाज़ नहीं आ रहा Pakistan, BSF को Punjab के Ferozepur में तीन जगहों से मिला 'आतंक का सामान'
