एक्सप्लोरर

Population Census: 31 सवाल, ऑनलाइन सेल्फ जनगणना का ऑप्शन, नए सेंसस से जुड़े हर सवाल का जवाब, जानें यहां

Population Census: रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से नई जनगणना 2025 की शुरुआत में शुरू कराने की उम्मीद है, और जनसंख्या के आंकड़े 2026 तक घोषित किए जाएंगे. इसे लेकर तैयारी जारी है.

Population Census may Start in 2025: अगली जनगणना को लेकर केंद्र सरकार ने अपना रुख साफ किया है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार 2025 की शुरुआत में जनगणना कराएगी. हालांकि अभी तक जाति जनगणना पर कोई फैसला नहीं लिया गया है.

बता दें कि आमतौर पर हर 10 साल में की जाने वाली जनगणना आखिरी बार 2011 में की गई थी. 2021 में नई जनगणना होनी थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया था. तब से लेकर अब तक यह टलता ही रहा.

2026 में जारी किए जाएंगे आंकड़े

टेलीग्राफ ने अपनी एक रिपोर्ट में केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक सूत्र के हवाले से बताया है कि जनगणना 2025 की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है, और जनसंख्या के आंकड़े 2026 तक घोषित किए जाएंगे. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि जाति जनगणना पर अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है. इस बात पर सुझाव मांगे जा रहे हैं कि जाति गणना सामान्य प्रैक्टिस का हिस्सा होगी या नहीं.

हाल ही में बढ़ा है रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त का कार्यकाल

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते केंद्र सरकार ने भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण का कार्यकाल अगस्त 2026 तक बढ़ा दिया था. उनका कार्यकाल इस साल दिसंबर में समाप्त हो रहा था. अब तक जनसंख्या जनगणना में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों की अलग-अलग गणना की जाती रही है, लेकिन अन्य पिछड़ा वर्ग को इसमें शामिल नहीं किया जाता है. जनगणना के दौरान हर भारतीय के धर्म के बारे में भी पूछा जाता है. टेलीग्राफ ने अपनी इस रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया है कि अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और धर्मों की मौजूदा गणना में ओबीसी श्रेणी को जोड़ने और सामान्य, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों की श्रेणियों के अंदरउप-श्रेणियों का सर्वेक्षण करने के बारे में सुझाव दिया गया है.

अब बदल जाएगा जनगणना का साइकल

सूत्रों की मानें तो 2025 में जनगणना के साथ इसका साइकल भी बदल जाएगा. अब इसके बाद अगली जनगणना 2035 में की जाएगी. यहां ये बता दें कि केंद्र सरकार ने अभी तक जनगणना के बारे में कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है. सूत्रों ने कहा कि जनगणना समाप्त होने के बाद लोकसभा सीटों का परिसीमन शुरू हो जाएगा और संभवतः 2028 तक पूरा हो जाएगा, जो 2029 में होने वाले अगले आम चुनाव से पहले होगा.

इस बार ऑनलाइन खुद भी भर सकेंगे जानकारी

रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार डोर टु डोर जनगणना के अलावा लोगों को ऑनलाइन जनगणना फ़ॉर्म भरकर खुद सारी डिटेल भरने का ऑप्शन मिलेगा. इसके लिए, जनगणना प्राधिकरण ने एक स्व-गणना पोर्टल तैयार किया है, लेकिन इसे अभी लॉन्च किया जाना बाकी है. स्व-गणना के दौरान, आधार और मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से भरना होगा. जो लोग स्व-गणना करना चाहते हैं, उन्हें पहले राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर में अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा.

इस बार पूछे जाएंगे 31 सवाल

रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त के कार्यालय ने जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले 31 प्रश्न भी तैयार किए हैं. इन सवालों में लैंडलाइन टेलीफोन, इंटरनेट कनेक्शन, एक (बेसिक) मोबाइल या स्मार्टफोन, एक साइकिल, स्कूटर, मोटरसाइकिल, कार, जीप या वैन आदि की उपलब्धा से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. परिवारों से यह भी पूछा जाएगा कि वे कौन से अनाज खाते हैं; उनके पीने के पानी और लाइट के मुख्य स्रोत क्या हैं; शौचालयों तक उनकी पहुंच है या नहीं; शौचालयों के प्रकार;  नहाने की सुविधा, रसोई और एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता; खाना पकाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला मुख्य ईंधन, रेडियो सेट, ट्रांजिस्टर और टेलीविजन सेट की उपलब्धता है या नहीं.

रिश्तों से लेकर घर से जुड़े सवाल भी होंगे शामिल

लोगों से फर्श में इस्तेमाल की जाने वाली प्रमुख सामग्रियों के बारे में भी पूछा जाएगा, उनके घर की छत और फर्श; घर की स्थिति; घर में लोगों की संख्या; क्या घर की मुखिया महिला, अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति है; घर के स्वामित्व में विशेष रूप से रहने वाले कमरों की संख्या और घर में विवाहित जोड़ों की संख्या क्या है.

ये भी पढ़ें

इस देश में महिलाओं को ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए किए जा रहे फोन, सरकार ने क्यों लिया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
खतरे में देश की परमाणु सुरक्षा! भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट कुडनकुलम के डेटा में सेंध
खतरे में देश की परमाणु सुरक्षा! भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट कुडनकुलम के डेटा में सेंध
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 7 जिलों को मिली हिल काउंसिल; स्थानीय संगठनों ने खोला मोर्चा
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 7 जिलों को मिली हिल काउंसिल; स्थानीय संगठनों ने खोला मोर्चा

वीडियोज

Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE
Bollywood News: विदेशी दामाद निक जोनास को पता हैं बी-टाउन के सारे सीक्रेट्स, प्रियंका भी हैं हैरान! (15-07-2026)
Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
Embed widget