एक्सप्लोरर

Manish Tewari On Union Budget: 'डिक्शनरी में खोजना पड़ेगा इसका अर्थ', बजट में राज्यों से 'भेदभाव' पर और क्या बोले मनीष तिवारी?

Union Budget 2024: केंद्रीय बजट पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने भेदभाव का आरोप लगाया है. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर भी निशाना साधा. 

Manish Tewari On Union Budget: मंगलवार (23 जुलाई) को केंद्रीय बजट पेश किए जाने के बाद से ही कांग्रेस और इंडिया गठबंधन (INDIA Bloc) के नेता केंद्र सरकार पर हमलावर है. हर गुजरते दिन के साथ विपक्ष के वार और तेज होते जा रहे हैं. जहां कुछ नेता बजट को कांग्रेस के घोषणा पत्र से उधार लिया हुआ बता रहे तो कुछ इसे सिर्फ दो राज्यों को खुश करने वाला बताने में जुटे हैं. 

इस कड़ी में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी (Manish Tewari) का बजट पर वार सुर्खियों में है. न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, 'अगर बजट में भेदभाव नहीं किया गया तो मुझे डिक्शनरी में भेदभाव शब्द का मतलब खोजना पड़ेगा. ये बजट मौजूदा एनडीए-बीजेपी सरकार की गठबंधन मजबूरियों को दिखा रहा है.'

'नाराज हैं इंडिया गठबंधन की पार्टियां'

विपक्षी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों द्वारा नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करने पर कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, 'केंद्रीय बजट के बाद इंडिया गठबंधन की पार्टियां बहुत नाराज हैं क्योंकि सरकार ने राज्यों के साथ अन्याय किया है, ज्यादातर उन राज्यों के साथ जहां इंडिया गठबंधन सत्ता में है. हम इसमें( नीति आयोग की बैठक) भाग नहीं लेंगे. मेरी समझ से, मुझे लगता है कि ममता बनर्जी भी इसमें शामिल नहीं होंगी."

'सहयोगी दलों को भी कुछ नहीं मिला'

केंद्रीय बजट 2024-25 पर कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, 'पूरे देश में किसी राज्य को कुछ नहीं दिया. बिहार और आंध्र प्रदेश को भी कुछ नहीं मिला है क्योंकि बिहार में विशेष राज्य का दर्जा देने की बात की गई थी. दरअसल, उन्होंने अपने गठबंधन दलों को खुश करने की कोशिश की लेकिन उनको भी कुछ नहीं मिल पाया है.'

आंखों में धूल झोंकी गई- आरजेडी

केंद्रीय बजट 2024-25 पर राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, 'इस बजट में बिहार की 14 करोड़ जनता की आंखों में धूल झोंकी गई है.तेजस्वी यादव जब उपमुख्यमंत्री थे उस समय जो योजनाएं प्रक्रियाधीन थीं, उसी को रीपैकेजिंग करके दिखाया जा रहा है कि बिहार को बहुत कुछ मिल रहा है. बिहार को मिला कुछ नहीं है लेकिन ढिंढोरा पीटा जा रहा है. नीतीश कुमार भाजपा के सामने सत्ता के लिए नतमस्तक हो गए. लालू यादव ने कहा है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा बिहार की जनता की वाजिब मांग है जिसे हम किसी भी कीमत पर लेकर रहेंगे.'

ये भी पढ़ें: संसद में BJP पर भड़के संजय सिंह, 'जेल का बजट तो बढ़ा दीजिए, आज हमें भेजा है, कल तुमको...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में 13 और बंगाल में 11... जिन राज्यों में इस साल होने हैं चुनाव, वहां कितने लोगों को मिले पद्म पुरस्कार
तमिलनाडु में 13 और बंगाल में 11... जिन राज्यों में इस साल होने हैं चुनाव, वहां कितने लोगों को मिले पद्म पुरस्कार
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान पर बोलीं मुमताज पटेल, 'अगर मुस्लिम वोटर्स को कोई तीसरा ऑप्शन...'
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान पर बोलीं मुमताज पटेल, 'अगर मुस्लिम वोटर्स को कोई तीसरा ऑप्शन...'
Indian Army Dangerous Regiment: मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
IND vs NZ: तीसरे टी20 में भारत की पहले बॉलिंग, टीम इंडिया ने 2 खूंखार खिलाड़ियों को किया बाहर; प्लेइंग XI में चौंकाने वाले बदलाव
तीसरे टी20 में भारत की पहले बॉलिंग, टीम इंडिया ने 2 खूंखार खिलाड़ियों को किया बाहर; प्लेइंग XI में चौंकाने वाले बदलाव

वीडियोज

Mahadangal: हरा-भगवा पर Studio में घमासान..रंग की राजनीति पर बहस | Nitish Rane Vs Owaisi | Sahar
Mahadangal: हिंदू राष्ट्र Vs हरा प्लान, महाराष्ट्र में छिड़ा महायुद्ध! |Nitish Rane Vs Owaisi | Sahar
Mahadangal: ओवैसी का 'हरा प्लान', भगवा से घमासान? | Nitish Rane Vs Asaduddin Owaisi | Sahar
Mahadangal: Owaisi का हरा प्लान क्या? AJay Alok का चौंकाने वाला खुलासा! | Nitish Rane | Sahar
Maharashtra Politics: ''जिसने हरा करने का सपना..वहीं दफन कर दिया'- Nitesh Rane | Sahar Sheikh

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में 13 और बंगाल में 11... जिन राज्यों में इस साल होने हैं चुनाव, वहां कितने लोगों को मिले पद्म पुरस्कार
तमिलनाडु में 13 और बंगाल में 11... जिन राज्यों में इस साल होने हैं चुनाव, वहां कितने लोगों को मिले पद्म पुरस्कार
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान पर बोलीं मुमताज पटेल, 'अगर मुस्लिम वोटर्स को कोई तीसरा ऑप्शन...'
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान पर बोलीं मुमताज पटेल, 'अगर मुस्लिम वोटर्स को कोई तीसरा ऑप्शन...'
Indian Army Dangerous Regiment: मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
IND vs NZ: तीसरे टी20 में भारत की पहले बॉलिंग, टीम इंडिया ने 2 खूंखार खिलाड़ियों को किया बाहर; प्लेइंग XI में चौंकाने वाले बदलाव
तीसरे टी20 में भारत की पहले बॉलिंग, टीम इंडिया ने 2 खूंखार खिलाड़ियों को किया बाहर; प्लेइंग XI में चौंकाने वाले बदलाव
पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना के दोस्त पर किया मानहानि का दावा, खुद पर लगे आरोपों को बताया झूठा
पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना के दोस्त पर किया मानहानि का दावा, खुद पर लगे आरोपों को बताया झूठा
बीबीसी के पूर्व पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 साल की उम्र में दिल्ली में ली आखिरी सांस 
बीबीसी के पूर्व पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 साल की उम्र में दिल्ली में ली आखिरी सांस 
केवीएस में स्पेशल एजुकेटर की वैकेंसी, 987 टीजीटी-पीआरटी पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी
केवीएस में स्पेशल एजुकेटर की वैकेंसी, 987 टीजीटी-पीआरटी पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी
PM Modi Mann ki Baat: 'मन की बात' में पीएम मोदी ने किया मिलेट्स का जिक्र, जानें यह सेहत के लिए कितना फायदेमंद?
'मन की बात' में पीएम मोदी ने किया मिलेट्स का जिक्र, जानें यह सेहत के लिए कितना फायदेमंद?
Embed widget