एक्सप्लोरर

Umesh Pal Murder Case: अतीक अहमद का बमबाज गुड्डू मुस्लिम बचपन से ही था लड़ाकू, बहन नसरीन ने बताए उसके कारनामे

Guddu Muslim Sister Nasrin Bano: माफिया अतीक अहमद के शूटर गुड्डू बमबाज के बारे में आए दिन खुलासे हो रहे हैं. अब उसकी बहन नसरीन बानो ने उसकी प्रवृत्ति के बारे में बताया है.

Atiq Ahmed Case: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में फरवरी के महीने में उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी और माफिया अतीक अहमद का शूटर गुड्डू मुस्लिम यूपी पुलिस की गिरफ्त से अभी बाहर है. हालांकि पुलिस और एसटीएफ की टीम इस शातिर अपराधी को पकड़ने के लिए जी जान से लगी हुई है लेकिन हर बार वो चकमा देकर निकल जाता रहा. उसको लेकर आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं.

इसी कड़ी में बमबाज गुड्डू मुस्लिम की बहन नसरीन बानो ने भी कई खुलासे किए हैं और उसकी बचपन से लेकर बड़े होने तक की कुंडली खोलकर रख दी. न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत के मुताबिक, गुड्डू मुस्लिम की बहन का कहना है कि वो बचपन से ही बड़ा लड़ाकू किस्म का इंसान है. जब वो घर छोड़कर चला गया उसके बाद से वापस कभी इस घर की ओर मुड़कर नहीं देखा.

क्या कहा नसरीन बानो ने?

उन्होंने कहा, “गुड्डू मुस्लिम बचपन में ही घर छोड़कर चला गया था. वो ऐसी उम्र में घर को छोड़कर गया जब वो हाफ पैंट पहना करता था. उस समय हमारे मां बाप भी जिंदा थे.” उन्होंने गुड्डू के स्वभाव के बारे में बात करते हुए बताया, “बचपन से ही वो लड़ाकू किस्म का रहा है. हमसे तो उसकी पटरी भी नहीं खाती थी. हमसे तो सबसे ज्यादा लड़ता था. वो शुरू से ही अपराधी किस्म का रहा. बचपन में उसका नाम सिर्फ मुस्लिम था.”

मुस्लिम से गुड्डू मुस्लिम कैसे बना?

इसके बारे में उन्होंने कहा, “इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता लेकिन बाहर जाकर उसने अपना ये नाम गुड्डू मुस्लिम रख लिया.” अतीक अहमद के साथ संबंध को लेकर नसरीन ने कहा, “अतीक के साथ उसके संबंधों के बारे में न्यूज पेपर के माध्यम से पता चला. कभी पुलिस आती थी तो बताती थी. पुलिस भी कई बार घर पर आ चुकी है.”

गुड्डू मुस्लिम कितने भाई-बहन?

अपने परिवार के बारे में बताते हुए बमबाज गुड्डू मुस्लिम की बहन कहती हैं, “हम 5 भाई बहन हैं, जिसमें से 2 बहन हैं और 3 भाई थे उनमें से एक भाई का इंतकाल हो गया. जिनका इंतकाल हुआ है वो सबसे बड़े थे. इसके बाद एक भाई हैं असलम जो सऊदी में रहते हैं.”

ये भी पढ़ें: Atiq Ahmed Murder: अतीक के करीबी ने ही ली उसकी जान? डबल क्रॉस थ्योरी से सब हैरान, पुलिस कर रही जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत खरीदने जा रहा 114 राफेल फाइटर जेट, पाकिस्तान की उड़ी नींद, चीन में शरण में पहुंचे आसिम मुनीर
भारत खरीदने जा रहा 114 राफेल फाइटर जेट, पाकिस्तान की उड़ी नींद, चीन में शरण में पहुंचे आसिम मुनीर
माघ मेले में विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से की बात, सामने आया वीडियो
माघ मेले में विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से की बात, सामने आया वीडियो
पुतिन को अमेरिका से मिला गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने का न्योता, क्या ट्रंप के फैसले में साथ आएगा रूस?
पुतिन को मिला गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने का न्योता, क्या ट्रंप के फैसले में साथ आएगा रूस?
OMG! इस गेंदबाज ने एक फॉर्मेट में 1000 विकेट लेकर बनाया 'महारिकॉर्ड', लिख दिया नया इतिहास
OMG! इस गेंदबाज ने एक फॉर्मेट में 1000 विकेट लेकर बनाया 'महारिकॉर्ड', लिख दिया नया इतिहास

वीडियोज

वो चीखता रहा...सिस्टम सोता रहा!
80 मिनट तक मदद को तरसता रहा Yuvraj Mehta, सिस्टम पर उठे सवाल
कल होगा आधिकारिक ऐलान, Nitin Nabin के सिर सजेगा ताज!
मूंछें काटी, सिर मुड़ाया...दलितों के साथ कब थमेगा ये अत्याचार?
Bharat ki Baat: Greater Noida का सिस्टम इतना 'ठंडा' क्यों? | Greater Noida Engineer Case

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत खरीदने जा रहा 114 राफेल फाइटर जेट, पाकिस्तान की उड़ी नींद, चीन में शरण में पहुंचे आसिम मुनीर
भारत खरीदने जा रहा 114 राफेल फाइटर जेट, पाकिस्तान की उड़ी नींद, चीन में शरण में पहुंचे आसिम मुनीर
माघ मेले में विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से की बात, सामने आया वीडियो
माघ मेले में विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से की बात, सामने आया वीडियो
पुतिन को अमेरिका से मिला गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने का न्योता, क्या ट्रंप के फैसले में साथ आएगा रूस?
पुतिन को मिला गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने का न्योता, क्या ट्रंप के फैसले में साथ आएगा रूस?
OMG! इस गेंदबाज ने एक फॉर्मेट में 1000 विकेट लेकर बनाया 'महारिकॉर्ड', लिख दिया नया इतिहास
OMG! इस गेंदबाज ने एक फॉर्मेट में 1000 विकेट लेकर बनाया 'महारिकॉर्ड', लिख दिया नया इतिहास
गोविंदा ने भांजे कृष्णा अभिषेक को लेकर किया खुलासा, पत्नी सुनीता से बोले- मुझे सफोकेट मत करो
गोविंदा ने भांजे कृष्णा अभिषेक को लेकर किया खुलासा, पत्नी सुनीता से बोले- मुझे सफोकेट मत करो
गुजराती झूला, चांदी के बॉक्स में कश्मीरी शॉल... PM मोदी ने UAE के राष्ट्रपति को तोहफे में दिए ये गिफ्ट
गुजराती झूला, चांदी के बॉक्स में कश्मीरी शॉल... PM मोदी ने UAE के राष्ट्रपति को तोहफे में दिए ये गिफ्ट
Video: आधा भैंस आधा बकरी, भूटान में मिलने वाले इस अजीब जानवर को देख हैरान है इंटरनेट- वीडियो वायरल
आधा भैंस आधा बकरी, भूटान में मिलने वाले इस अजीब जानवर को देख हैरान है इंटरनेट- वीडियो वायरल
Ear Cleaning Tips: कैसे पता करें कान में जमा हो गया वैक्स, क्या है इस पीली गंदगी को निकालने का देसी तरीका?
कैसे पता करें कान में जमा हो गया वैक्स, क्या है इस पीली गंदगी को निकालने का देसी तरीका?
Embed widget