ब्रह्मपुरः ओडिशा के गंजाम जिले के पोलासरा में हुए पांच श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों में कम से कम दो लोग घायल हो गए. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. अज्ञात उपद्रवियों ने शनिवार शाम पांच जगहों पर देसी बम फेंके और फरार हो गए. पुलिस ने कहा घटना के पीछे का कारण और इसमें शामिल लोगों का पता लगाया जा रहा है.

रानीपेंठ बाजार इलाके में हुए एक धमाके में दो लोग घायल हो गए. दोनों को पहले स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया और बाद में यहां एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पातल में भेज दिया गया, जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई गई है.

पुलिस ने कहा कि गंजाम के पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार रात पोलासरा शहर पहुंचे और जांच शुरू की. हमले में शामिल लोगों को पकड़ने के लिये इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है.

Diwali 2019: राष्ट्रपति, PM समेत कई नेताओं ने दी बधाई, प्रियंका बोलीं-एक दिया घनघोर अंधेरे को दूर करती है

Diwali 2019: इस दीवाली पर देखिए मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने की आसान पूजा