एबीपी न्यूज़ पर दिनभर की बड़ी खबरें

  • 1. हरियाणा के गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में 7 साल के प्रद्युम्न की हत्या के बाद लोगों में भारी आक्रोश है. *सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि मामले की हर पहलू से जांच चल रही है, दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी.* रेयान इंटरनेशनल स्कूल की कमियों पर रिपोर्ट मांगी गई है. http://bit.ly/2eV2KA6 *वहीं मृत बच्चे की मां ने कहा, 'कंडक्टर को मोहरा बनाया गया जबकि हत्या किसी और ने की है.'* http://bit.ly/2f9thXl *प्रद्युम्न की स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा के पिता ने बताया कि प्रद्युम्न के साथी बच्चों से ही बाथरूम में खून के छींटे साफ कराए गए थे.* http://bit.ly/2wQJF6R
  • 2. *डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय की तलाशी शनिवार को दोबारा भी हुई. आज सुरक्षा एजेंसियों को गुरमीत राम रहीम की गुफा से उसकी शिष्याओं के हॉस्टल तक जाने वाली एक सुरंग और रास्ते का पता चला.* तलाशी के दौरान पटाखे बनाने का एक अवैध कारखाना और रसायन भी मिले. http://bit.ly/2xWDSN0 *उधर खुफिया एजेंसियों को जानकारी मिली है कि राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत की जान को खतरा है.* हनीप्रीत राम रहीम के सारे राज जानती है और पिछले करीब तीन हफ्ते से उसका कोई पता नहीं है. http://bit.ly/2xcWNFM
  • 3. *दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने शनिवार को एक पुलिस टीम पर हमला किया, जिसमें एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया.* जिस जगह यह हमला हुआ है वह रविवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ होने वाली केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की बैठक के स्थल से महज एक किलोमीटर दूर है. http://bit.ly/2xSUdBx
  • 4. जम्मू-कश्मीर में पिछले साल नवंबर में आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हुए सेना के जाबांज कर्नल संतोष महादिक की पत्नी स्वाति महादिक भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गईं हैं. *उन्होंने कहा, 'वे भी फौज में शामिल होकर अपने पति की जिम्मेदारियों को पूरा करना चाहती हैं. मेरे खून की हर बूंद आज से देश के नाम है.'* http://bit.ly/2xSUdBx
  • 5. व्हाट्सएप ने अपने एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए दो नए फीचर्स रोलआउट करना शुरु कर दिया. इसमें से एक फीचर है पिक्चर-टू-पिक्चर कॉलिंग और दूसरा है टेक्स्ट स्टेटस फीचर. *पिक्चर-इन-पिक्चर में यूजर वीडियो कॉलिंग विंडो को अपने मुताबिक रिसाइज कर सकता है.* http://bit.ly/2fa0ZMr
  • *J&K: राजनाथ सिंह की बैठक से पहले अनंतनाग में पुलिस टीम पर आतंकी हमला, एक पुलिसकर्मी शहीद* http://bit.ly/2wPtzwC
  • *रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर जमात-ए-इस्लामी हिंद ने केंद्र सरकार से की खास अपील* http://bit.ly/2xWdbbt
  • *बर्थडे स्पेशल : स्ट्रगल कर सुपरस्टार बनने वाले अक्षय कुमार की 25 अनसुनी कहानियां* http://bit.ly/2xlrMAf
  • *अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.*