एबीपी न्यूज़ पर दिनभर की बड़ी खबरें
1. *उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर ट्रेन हादसे में रेलवे ने आज एबीपी न्यूज़ की खबर पर मुहर लगाते हुए कहा है कि रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का काम चल रहा था. रेलवे ने बताया कि इस हादसे में 20 लोग मारे गए हैं, जबकि 22 गंभीर रुप से घायल हैं.* कुल घायलों की संख्या 92 है जिनका इलाज मुजफ्फरनगर, मेरठ और हरिद्वार के अस्पताल में चल रहा है. http://bit.ly/2xfWTJf 2. *मुजफ्फरनगर रेल हादसे पर खतौली के स्टेशन सुपरिंटेंडेंट राजेंद्र सिंह ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में दावा किया है कि स्टेशन मास्टर को तकनीकी खराबी की कोई जानकारी नहीं थी.* स्टेशन सुपरिंटेंडेंट ने कहा है कि यह हादसा रेलवे के लिए एक कलंक है. http://bit.ly/2x2YsLu 3. *मुजफ्फरनगर के खतौली में हुए ट्रेन हादसे पर कांग्रेस ने कहा कि रेल मंत्री सुरेश प्रभु को जिम्मेदारी लेनी होगी, क्योंकि वह यात्रियों को सुरक्षा मुहैया कराने के अपने प्राथमिक कर्तव्य में असफल रहे हैं.* कांग्रेस ने हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी जवाब देने के लिए कहा है. http://bit.ly/2wecxIg 4. *बिहार में बाढ़ का कहर बरकरार है. बाढ़ से अब तक 253 लोगों की मौत हो चुकी है. आज ही 51 लोगों की जान गई.* सबसे ज्यादा 57 मौत अररिया में हुई. बिहार के कुल 20 जिले की करीब सवा करोड़ आबादी बाढ़ से प्रभावित है. http://bit.ly/1fcgxGN 5. *अक्षर पटेल (34-3) के नेतृत्व में स्पिन तिकड़ी के शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने श्रीलंका को 216 रनों पर समेट दिया.* रांगिरी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में जारी सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका के 216 रनों के जवाब में भारत जीत के करीब है. http://bit.ly/2xfxS15 *ट्रेन हादसे में दो रेलवे कर्मचारियों का ऑडियो क्लिप वायरल, ट्रैक पर चल रहा था मरम्मत का काम!* http://bit.ly/2vUu0mt *जरुर पढ़ें: सिर्फ रेल हादसे ही नहीं इन मामलों में भी बदनाम है ‘प्रभु’ की रेल!* http://bit.ly/2vPvDDD *हार मिले या आलोचना, पर वर्ल्ड कप से पहले टीम के साथ प्रयोग करना चाहते हैं कप्तान कोहली* http://bit.ly/2wts8n1 *अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.*
