एबीपी न्यूज़ पर दिनभर की बड़ी खबरें

  • 1. *राज्यसभा के लिए गुजरात की तीन सीटों के लिए आज वोटिंग हुई. इसमें बीजेपी के अमित शाह, स्मृति ईरानी और कांग्रेस के अहमद पटेल चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं वोटिंग के बाद कांग्रेस ने अपने दो विधायकों के वोट को खारिज करने को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत की.* पार्टी ने इन 2 विधायकों पर प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप लगाया. वहीं बीजेपी के 6 नेताओं के प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद बाद कहा, 'हार देखकर बौखला गई है कांग्रेस.' http://bit.ly/2ulUxfa
  • 2. चंडीगढ़ छेड़खानी केस में हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला आज पहली बार मीडिया के सामने आए. *सुभाष बराला ने कहा, 'वर्णिका कुंडु मेरी बेटी की तरह है. इस मामले में मेरा या मेरी पार्टी का किसी पर कोई दबाव नहीं है. कानूनी कार्रवाई चल रही है. बीजेपी बेटियों की आजादी की समर्थक है.'*  http://bit.ly/2fpfGhF
  • 3. *राम जन्मभूमि विवाद के हल के लिए शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर बड़ी पहल की है. बोर्ड ने कहा है कि वो विवादित जगह से हट कर मस्ज़िद बनाने को तैयार है.* वहीं बोर्ड ने विवादित ज़मीन पर सुन्नियों के दावे को गलत बताया है. सुप्रीम कोर्ट में 7 साल से लंबित अयोध्या भूमि विवाद की सुनवाई 11 अगस्त से शुरू होगी. http://bit.ly/2hEUDs6
  • 4. *राज्यसभा में आज कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने शून्यकाल में दो तरह के नोटों की छपाई का मुद्दा उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि एक प्रकार का नोट सत्तारूढ एनडीए के लिए है वहीं दूसरा अन्य लोगों के लिए है.* कपिल सिब्बल ने कहा कि हमें आज पता लगा कि नोटबंदी क्यों की गई थी. वहीं कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने आरोप लगाया कि ये देश का सबसे बड़ा घोटाला है. http://bit.ly/2uCAZhF
  • 5. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कार पर गुजरात में हुए हमले पर लोकसभा में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जवाब दिया. *उन्होंने कहा, 'उस दौरान राहुल गांधी को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई गई थी. उनकी सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात थे पर राहुल पुलिस की उपलब्ध कराई गई गाड़ी में नहीं बैठे. राहुल गांधी ने सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी की.* राहुल को सुरक्षा के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करना चाहिए था.' http://bit.ly/2vLl2uF
  • *चंडीगढ़ छेड़खानी केस: 5 CCTV के फुटेज में पीछा करता दिखा BJP नेता का आरोपी बेटा*  http://bit.ly/2vLsshE
  • *अमेठी में लगे सांसद राहुल गांधी की गुमशुदगी के पोस्टर*  http://bit.ly/2ulvtAB
  • *Flipkart Big Freedom sale: iPhone6, गूगल पिक्सल XL सहित कई गैजेट्स में बंपर छूट*  http://bit.ly/2vLuJcn
  • *Box Office : वर्ल्डवाइड 'जब हैरी मेट सेजल' की कमाई 100 करोड़ के पार*  http://bit.ly/2vAXW9q
  • *अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.*