एबीपी न्यूज़ पर दिनभर की बड़ी खबरें
- 1. *महिला विश्वकप के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने भारत के सामने जीत के लिए 229 रनों का लक्ष्य रखा है. लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम का शुरुआती खेल अच्छा है.* क्रिकेट फैंस जीत की उम्मीद में हैं. इससे पहले, टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए. भारत की की तरफ से सबसे शानदार गेंदबाजी का नमूना झूलन गोस्वामी ने पेश किया और तीन विकेट चटकाए. http://bit.ly/2vycnsg
- 2. *संसद के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के लिए बाकायदा विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा कि प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति के पद की प्रतिष्ठा और गरिमा बढ़ाई.* समारोह में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि संसद के सभी सदस्यों के लिए राष्ट्रपति के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करने का ये एक अच्छा मौका है. तो आखिर में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अपनी भावपूर्ण विदाई के लिए सभी संसद सदस्यों और सेंट्रल हॉल में मौजूद सभी गणमान्य लोगों का शुक्रिया अदा किया. http://bit.ly/2uV9QLp
- 3. बीजेपी की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार वेंकैया नायडू ने आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान को चेताया और पड़ोसी देश को दुनिया के नक्शे पर बांग्लादेश के उदय की याद दिलाते हुए समझाने के लहजे में कहा कि उन्हें 1971 के युद्ध के नतीजे की याद ताज़ा करनी चाहिए. *‘कारगिल पराक्रम परेड’ के दौरान कारगिल युद्ध में शहीदों को याद करते हुए वेंकैया नायडू ने कहा कि कश्मीर भारत का अटूट हिस्सा है और इसकी एक इंच जमीन किसी को नहीं दी जा सकती.* http://bit.ly/2trzItU
- 4. *राज्यसभा से इस्तीफे के बाद मायावती रणनीति बनाने में जुट गई हैं. इसी सिलसिले में उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में 18 सितंबर 2017 से 18 जून 2018 तक यूपी दौरे का कार्यक्रम बनाया है.* हर महीने की 18 तारीख को दो मंडलों में एक रैली होगी. इसी दिन मायावती उस इलाके के अहम नेता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करेंगी. इस बैठक में एक बड़ा फैसला यह हुआ कि अब मायावती के मंच से दूसरे नेता भी भाषण देंगे. http://bit.ly/2trpKce
- 5. *बिहार में महागठबंधन में बवाल जारी है. जानकारी के मुताबिक झगड़ा इतना बढ़ गया है कि बात तेजस्वी के इस्तीफे से आगे निकल कर गठबंधन टूटने तक जा पहुंची है.* जेडीयू के बड़े नेता शरद यादव गठबंधन तोड़ने के पक्ष में नहीं हैं तो जेडीयू के एक नेता के सी त्यागी का कहना है कि गठबंधन चलाने की जिम्मेदारी तीनों दल के नेताओं की है. कल ही नीतीश कुमार ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी. इसके बाद नीतीश शरद यादव से मिले. नीतीश जहां तेजस्वी के इस्तीफे पर अड़े हैं वहीं शरद यादव गठबंधन के बने रहने के पक्ष में हैं. http://bit.ly/2uVezNs
- *WWC FINAL : लता, शाहरुख, अक्षय समेत तमाम हस्तियों ने टीम को कहा- ऑल द बेस्ट* http://bit.ly/2uV6E2q
- *दिल्ली: बहादुर लड़की ने मोबाइल छीनकर भाग रहे स्नेचर्स को दौड़ा कर पीटा, पुलिस के हवाले किया* http://bit.ly/2vy45Am
- *Box Office : जानें, 2 दिनों में 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' ने की है कितनी कमाई?* http://bit.ly/2uMuDk4
- *अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.*
