प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने आज अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि बुलेट ट्रेन से रफ्तार के साथ रोजगार भी बढ़ेगा, न्यू इंडिया के लिए हाई स्पीड कॉरीडोर जरूरी है. वहीं शिंजो आबे ने कहा कि शक्तिशाली भारत जापान के हित में है और शक्तिशाली जापान भारत के हित में है. वहीं भारत और जापान की इस दोस्ती से चीन बौखला गया है. चीन ने कहा कि दो देशों में पार्टनरशिप होनी चाहिए गुटबाजी नहीं. https://goo.gl/bRE7TW
जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षाबलों ने आज अमरनाथ हमले के मुख्य आरोपी लश्कर कमांडर अबू इस्माइल समेत दो आतंकियों को नौगाम में मार गिराया. अबू दुजाना के मारे जाने के बाद लश्कर ने अबू इस्माइल को ऑपरेशनल कमांडर बनाया था. 22 साल का इस्माइल पाकिस्तान के मीरपुर का रहने वाला था और 4 साल से घाटी में आतंक का चेहरा बना हुआ था. इस साल अब तक 146 आतंकी मारे गए हैं. https://goo.gl/UFsrUc
प्रद्युम्न हत्याकांड मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने रायन इंटरनेशनल स्कूल के मालिकों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी. रायन के मालिकों को कोर्ट ने शर्तों के आधार पर कल शाम पांच बजे तक गिरफ्तारी से छूट दी है. आज रात नौ बजे तक रायन के मालिकों को अपना पासपोर्ट जमा कराना होगा. ऐसा नहीं करने पर गिरफ्तारी हो सकती है. वहीं स्कूल की सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ है कि कत्ल के बाद प्रद्युम्न अपना कटा हुआ गला पकड़कर रेंगता हुआ बाथरूम से बाहर आया था. https://goo.gl/MeLpPa
श्रीलंका के खिलाफ दौरे पर धमाकेदार फॉर्म में रहे टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज़ शिखर धवन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 3 वनडे से बाहर हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक शिखर की पत्नी की तबीयत खराब है और उन्होंने बीसीसीआई से पहले तीन मैचों से बाहर रहने की इजाजत मांगी है. बोर्ड ने शिखर धवन की जगह टीम इंडिया में कोई रिप्लेसमेंट नहीं चुना है. संभावना है कि शिखर की जगह रोहित शर्मा के साथ लोकेश राहुल या कप्तान विराट कोहली पारी की शुरुआत कर सकते हैं. https://goo.gl/mr3iXm
देश आज हिन्दी दिवस मना रहा है. इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक कार्यक्रम में हिन्दी भाषी लोगों से कहा कि देश में हिन्दी को और लोकप्रिय बनाने के लिए वे क्षेत्रीय भाषाओं और उन्हें बोलने वालों को और जगह और सम्मान दें. राष्ट्रपति ने कहा कि हिन्दी कई दशक पहले आधिकारिक भाषा बन चुकी है, इसके बावजूद देश के कई हिस्सों में हिन्दी को आज भी लगातार विरोध का सामना करना पड़ रहा है. https://goo.gl/yJ7MEV
अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.
