1. महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर बीजेपी और शिवसेना के बीच अब तनाव खुलकर सामने आ गया है. दोनों ने चुनाव तो मिलकर लड़ा है लेकिन सीएम पद को लेकर अभी तक कोई तालमेल स्थापित नहीं हो पाया है. मामला 50-50 फॉर्मूले को लेकर फंसा हुआ है. http://bit.ly/2Npti9R
2. देश की कई बड़ी हस्तियों पर आतंकी हमले की साजिश का पर्दाफाश हुआ है. एबीपी न्यूज़ को मिले दस्तावेज में खुलासा हुआ है कि ऑल इंडिया लश्कर-ए-तैयबा नाम का आतंकी संगठन ये साजिश रच रहा है. इस संगठन के निशाने पर पीएम मोदी और टीम इंडिया कप्तान विराट कोहली के अलावा कई अन्य बड़ी हस्तियां हैं. http://bit.ly/2PoZME2
3. जम्मू-कश्मीर की मौजूदा हालत को देखने के लिए यूरोपीय सांसदों का 27 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल श्रीनगर पहुंचा. अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद यह पहला विदेशी प्रतिनिधिमंडल है जो सरकार की इजाजत पर कश्मीर का दौरा कर रहा है. अब इसी को लेकर देश में राजनीतिक बवाल शुरू हो गया है. http://bit.ly/2JqZf0z
4. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली की सार्वजनिक बसों में महिलाओं की तरह बुजुर्गों और तमाम छात्रों को भी फ्री यात्रा करने की सुविधा दी जा सकती है. बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के लिए यह सुविधा भाईदूज के दिन मंगलवार से शुरू हो गई. http://bit.ly/2PunQWe
5. जस्टिस शरद अरविंद बोबडे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे. राष्ट्रपति ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है. अभी जस्टिस बोबडे सुप्रीम कोर्ट के दूसरे वरिष्ठतम जज हैं. मौजूदा चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के रिटायर होने के बाद वह 18 नवंबर को कार्यभार संभालेंगे. वह देश के 47वें चीफ जस्टिस होंगे. http://bit.ly/32Yv20q
विमान में सफर के दौरान 'खर्राटे' की वजह से डांट खाते-खाते बचे थे अमिताभ बच्चन, ऐसा था पूरा मामला http://bit.ly/368hFga
अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.
