- यूपी के मुख्यमंत्री बनने के बाद आज योगी आदित्यनाथ पहली बार अयोध्या पहुंचे. सीएम योगी ने यहां रामलला के दर्शन किए और राम मंदिर पर कहा कि इस मुद्दे का हल बातचीत से निकालेंगे. यहां योगी ने अयोध्या के विकास कार्यों के लिए 350 करोड़ रुपये देने का भी ऐलान किया. http://bit.ly/2sdVYaM
- देश की आर्थिक विकास दर यानी जीडीपी ग्रोथ के आंकड़े आ गए हैं. नोटबंदी के बाद देश की जीडीपी विकास दर में भारी गिरावट दर्ज की गई है. वित्त वर्ष 2016-2017 में देश की आर्थिक विकास दर 7.1 फीसदी रही है जबकि 2015-16 में विकास दर 8 फीसदी थी. http://bit.ly/2rUrUDv
- देशभर में गाय पर मचे बवाल के बीच राजस्थान हाई कोर्ट ने गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने का सुझाव दिया है. इसी के साथ कोर्ट ने कहा है कि गोवध पर सज़ा को बढ़ाकर उम्रकैद कर देना चाहिए. राजस्थान हाई कोर्ट ने हिंगोनिया गोशाला मसले पर फैसला सुनाते हुए सरकार को ये सुझाव दिए हैं. http://bit.ly/2rkdwSm
- ABP न्यूज़ के कार्यक्रम ‘घंटी बजाओ’ का बड़ा असर हुआ है. दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली में गंदगी पर ABP न्यूज की रिपोर्ट पर संज्ञान लिया है. खुद दिल्ली हाइकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश ने एबीपी न्यूज की रिपोर्ट कोर्ट रूम में वकीलों और अधिकारियों को दिखाई. हाईकोर्ट ने ABP न्यूज की रिपोर्ट दिखाने के बाद दिल्ली में तीनों नगर निगम के अधिकारियों से जवाब मांगा है. हाईकोर्ट ने पूछा है कि क्या ऐसे साफ होगी दिल्ली? http://bit.ly/2qG0a0N
- दिल्ली विधानसभा की विशेष सत्र में आज हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा के साथ AAP विधायकों ने हाथापाई की. http://bit.ly/2rojT9w
- PM मोदी से मुलाकात में टांगों को लेकर ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा, ट्रोलर्स को मिला यूं जवाब http://bit.ly/2roez5M
- CT2017: IND से आमने-सामने की टक्कर में PAK का पलड़ा रहा है भारी http://bit.ly/2qFU7JA
- मुंबई में कांग्रेस नेता बाबा सिद्दीकी के ठिकानों पर छापेमारी, 100 करोड़ के घोटाले का आरोप http://bit.ly/2rEzxOS
- IRCTC लाया ‘बाय नाउ पे लेटर’, बुक करें टिकट और Pay करें बाद में http://bit.ly/2smgg14
अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.
