1. लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे अब पूरी तरह से साफ हो गए हैं. 2014 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बीजेपी ने अकेले अपने दम पर 303 सीटें जीती हैं. वहीं एनडीए ने 352 सीटों पर अपना परचम लहराया है. कांग्रेस ने इस चुनाव में सिर्फ 52 सीटें अपने नाम की हैं. वहीं, यूपीए 87 सीटों पर ही सिमट गया. इस चुनाव में अन्य को 103 सीटें मिली हैं. https://bit.ly/30IudID
2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को दोबारा शपथ लेंगे. 30 मई को शाम 4-5 बजे के बीच वह शपथ ले सकते हैं. शपथ ग्रहण से पहले मां से मिलने वह गांधीनगर जाएंगे. वहीं 28 मई को वाराणसी में रोड शो करके वहां की जनता को जीत के लिए धन्यवाद देंगे. https://bit.ly/2EwFzpo
3. उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेजा और पार्टी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी ली. उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने एक सीट पर जीत दर्ज की है. वहीं अमेठी में कांग्रेस की हार के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष योग्रेंद्र मिश्र ने जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी को इस्तीफा भेज दिया है. https://bit.ly/2JChamM
4. गुजरात के सूरत से दुखद खबर आई है. सूरत में तक्षशिला कॉम्पलेक्स में आग लग गई और यहां एक टीचर समेत 17 लोगों की मौत हो गई है जिसमें बच्चे भी शामिल हैं. कॉम्पलेक्स में चौथे फ्लोर पर ट्यूशन क्लासेस चल रही थी और बच्चों ने जान बचाने के लिए ऊपर से छलांग लगा दी. https://bit.ly/2QkcgLz
5. आंध्र प्रदेश के विधानसभा और लोकसभा चुनावों में इस बार जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस ने धमाकेदार जीत दर्ज की है. राज्य की 175 विधानसभा सीटों में से वाईएसआर कांग्रेस ने 151 सीटों पर कब्जा किया है. वहीं राज्य की 25 लोकसभा सीटों में से वाईएसआर कांग्रेस ने 22 सीटें जीती हैं. https://bit.ly/2QhP0O8
IN DEPTH: राहुल गांधी की वो चूक जिसने हार की स्क्रिप्ट लिख दी https://bit.ly/2wgu5lp
अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.
