1. वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत दवे ने दावा किया है कि विजय माल्या के भागने को लेकर एसबीआई को आगाह किया गया था, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई. दवे के दावों को एसबीआई ने खारिज किया है. वहीं आज वित्त मंत्री अरुण जेटली से इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया.https://bit.ly/2NCwKjV
2. दहेज उत्पीड़न की शिकायतों पर तुरंत गिरफ्तारी को रोकने वाले फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने बदलाव किया है. अब शिकायतों को समीक्षा के लिए फैमिली वेलफेयर कमिटी के पास नहीं भेजा जाएगा. हालांकि, इसका मतलब ये नहीं कि शिकायत दर्ज होते ही आरोपियों की गिरफ्तारी अब ज़रूरी हो गयी है. कोर्ट ने इसे जांच अधिकारी के विवेक पर छोड़ दिया है. पुराने फैसले में दी गयी कई और रियायतों को भी बरकरार रखा गया है.https://bit.ly/2MvupTd
3. भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण को जेल से रिहा कर दिया गया है. जेल से बाहर आते ही चंद्रशेखर ने कहा कि बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकना ही उनका लक्ष्य होगा. चंद्रशेखर ने मायावती की तारीफ की. डीजीपी मुख्यालय ने सभी जिलों के कप्तान को सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं.https://bit.ly/2Mwtx0n
4. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को 1994 के एक जासूसी कांड के संबंध में कहा कि इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन को 'बेवजह गिरफ्तार और परेशान किया गया और मानसिक प्रताड़ना' दी गई. साथ ही केरल पुलिस के अधिकारियों की भूमिका की जांच के भी आदेश दिए गए हैं. चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की एक बेंच ने मामले में मानसिक प्रताड़ना के शिकार हुए 76 साल के नारायणन को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने को भी कहा.https://bit.ly/2Nh6Jaw
5. थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दर अगस्त में घटकर 4.53 फीसदी पर आ गयी. खाने-पीने की वस्तुओं में खासकर सब्जियों के भाव में कमी से महंगाई दर में नरमी रही. थोक महंगाई दर जुलाई में 5.09 फीसदी रही थी जबकि एक साल पहले अगस्त में यह 3.24 फीसदी पर थी. अगस्त में महंगाई दर का 4.53 फीसदी का स्तर चार महीने का सबसे निचला स्तर है.https://bit.ly/2xaFowm
अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.
