1. एबीपी न्यूज के कार्यक्रम 'शिखर समागम 2018' में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जिन पांच लोगों को पिछले दिनों महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार किया उनमें से कुछ पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं. उन पर तथ्य के आधार पर कार्रवाई हुई है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर कहा कि हम प्रेशर कुकर को नहीं दबा रहे हैं.https://bit.ly/2wxksiS
2. एबीपी न्यूज के शिखर समागम में यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि देश को नए पीएम का इंतजार है. बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सीएम आवास को गंगा जल से धुलवाकर बीजेपी ने बताना चाहा कि मैं पिछड़ी जाति से हूं. राम मंदिर के सवाल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये राम ही तय करेंगे.https://bit.ly/2NA63sx
3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का उद्घाटन किया. इसी के साथ आईपीपीबी की 650 शाखाएं और 3250 सुविधा केंद्र काम करना शुरू कर चुके हैं. पोस्ट पेमेंट बैंक के जरिए डाकिए घर-घर तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने का काम करेंगे. इसमें ग्राहकों को तीन तरह के सेविंग अकाउंट जीरो बैलेंस पर खोलने की सुविधा मिलेगी. पीएम मोदी ने कहा कि इंडिया पोस्ट पैमेंट बैंक देश की अर्थव्यवस्था में और सामाजिक व्यवस्था में बड़ा परिवर्तन लाने वाला है. https://bit.ly/2ND85IH
4. इंडोनेशिया में खेले जा रहे 18वें एशियन गेम्स के 14वें दिन भारत के लिए अमित पंघाल ने बॉक्सिंग और प्रणब-शिबनाथ की जोड़ी ने ब्रिज डबल्स इवेंट में गोल्ड मेडल जीता. स्क्वैश के टीम इवेंट में भी भारत को सिल्वर मेडल मिला. वहीं भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 2-1 से मात देकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया. https://bit.ly/2otm9JH
5. एशिया कप 2018 के लिए 16 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम का एलान कर दिया गया है. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को एशिया कप में आराम दिया गया है. जबकि उनके स्थान पर रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में टीम की कमान संभालेंगे. एशिया कप के लिए भारतीय टीम में युवा तेज़ गेंदबाज़ खलील अहमद को मौका दिया गया है. https://bit.ly/2wz70ej
अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.