1. फेसबुक यूजर्स के डेटा में सेंघमारी करने वाली कंपनी कैम्ब्रिज एनेलिटिका की मुख्य कंपनी SCL के अधिकारी रहे क्रिस्टोफर वायली ने बड़ा खुलासा किया है. वायली ने बताया कि चोरी किए हुए डेटा की मदद से भारत के कई राज्यों में जातिगत रिसर्च डेटा तैयार किया गया. साल 2003 में कंपनी ने भारत के कई राज्यों के चुनावों में काम किया. इन डॉक्यूमेंट्स में बेहद माइक्रो लेवल पर जातिगत डेटा शामिल हैं. इसमें 600 जिले और 7 लाख गावों का डेटा दिया गया.https://bit.ly/2pLxrtQ
2. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं के गणित और 12वीं के इकनॉमिक्स सब्जेक्ट का एग्जाम दोबारा लेने का फैसला किया है. CBSE ने इन दोनों एग्जाम को दोबारा लेने का फैसला पेपर लीक होने की खबरों के बाद किया है. दिल्ली पुलिस ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा का इकनॉमिक्स का पेपर लीक होने के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस मामले पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शिक्षा मंत्री से बात कर नाराजगी जताई.https://bit.ly/2J0shlN
3. बिहार के औरंगाबाद, भागलपुर के बाद अब समस्तीपुर और मुंगेर जिले में सांप्रदायिक तनाव के बाद भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. समस्तीपुर के रोसड़ा शहर के गुदरी बाजार में मंगलवार को दो समुदायों के बीच झड़प में एसएसपी संतोष कुमार समेत कई अन्य जख्मी हो गए. पूरे इलाके में धारा 144 लगा दी गई है. इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है.https://bit.ly/2Ghfny4
4. आईडीबीआई बैंक ने 770 करोड़ के फर्जी लोन की जानकारी सेबी को दी है. इस घोटाले के उजागर होने के बाद बैंक के शेयर 3.5% नीचे गिर गए. दरअसल साल 2009-2013 में मछली पालन व्यवसाय के लिए आईडीबीआई ने लोन जारी किए. बैंक ने बताया कि इन लोन को गैर-मौजूद मछली तालाबों के पट्टे के लिए नकली दस्तावेजों पर लिया गया.https://bit.ly/2GkgWv0
5. बॉल टेंपरिंग विवाद में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर एक साल का बैन लगाया है. स्टीव स्मिथ आईपीएल सीज़न 11 का भी हिस्सा नहीं होंगे. https://bit.ly/2Gzo225
अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.
