1. कल यानी 23 मार्च को देश के 16 राज्यों की 58 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने हैं. यूपी में राज्यसभा चुनाव से पहले मायावती ने शाम को अपने विधायकों के साथ बैठक की और कांग्रेस से भी बात की. राज्यसभा चुनाव के लिए यूपी में डिनर डिप्लोमेसी चल रही है. योगी और अखिलेश ने अपने अपने खेमे के विधायकों को खाने पर बुलाया.   http://bit.ly/2pxGEoS 2. डाटा चोरी होने के लिए फेसबुक के प्रमुख मार्क जकरबर्ग ने अपनी गलती मानी है. इसके साथ ही जकरबर्ग ने कहा है कि भारत जैसे देशों में आगामी चुनावों की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए फेसबुक अपने सुरक्षा सुविधाओं में इजाफा कर रहा है. डेटा लीक मामले में भारत सरकार जल्द ही फेसबुक को नोटिस जारी कर सकती है, हालांकि अभी कार्रवाई नहीं करेगी.http://bit.ly/2IIv8zJ बीजेपी-कांग्रेस दोनों दलों ने एक-दूसरे पर चुनावों में कैम्ब्रिज एनालिटिका की मदद लेने का आरोप लगाया है.   http://bit.ly/2GenO04 3. आज दिल्ली सरकार ने विधानसभा में साल 2018-19 के लिए 53000 करोड़ रुपए का बजट पेश किया. दिल्ली सरकार ने स्कूलों में 1 लाख 20 हजार सीसीटीवी कैमरा लगाने की योजना बनाई है. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के हर एक स्कूल में 150 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे.http://bit.ly/2u9MSRf 4. भारत ने राजस्थान में पोखरण परीक्षण रेंज से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का आज सफल परीक्षण किया. रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि मिसाइल ने एकदम सटीकता के साथ लक्ष्य को भेदा और इस सफलता से भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा बढ़ेगी. तीन महीने पहले भारतीय वायु सेना के अग्रणी सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान से पहली बार ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया था.http://bit.ly/2IL4ENV 5. भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को बड़ी राहत मिली है. बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट ने मोहम्मद शमी को क्लीनचिट दे दी है. इसके साथ ही शमी को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के ग्रेड बी में शामिल कर लिया गया है. ग्रेड बी में शमी को तीन करोड़ की राशि मिलेगी. एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत के दौरान शमी ने कहा कि मुझे बीसीसीआई की जांच पर भरोसा था और एंटी करप्शन यूनिट की रिपोर्ट में मैं निर्दोष साबित हुआ.http://bit.ly/2DLX7eh अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.