1. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण की संभावना से इनकार किया है. पीएनबी घोटाला सामने आने के बाद फिर से बैंकों के निजीकरण की मांग उठने लगी है. उद्योग मंडल एसोचैम ने सरकार से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में अपनी हिस्सेदारी घटाकर 50 फीसदी से कम पर लाने को कहा है. कुछ उद्योगपतियों ने भी बैंकों के निजीकरण का समर्थन किया है.http://bit.ly/2GGM9by
2. दिल्ली में द्वारका दास सेठ इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स को 390 करोड़ का चूना लगाया है. इस मामले में सीबीआई ने द्वारका दास सेठ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. वहीं राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'मोदी जी की ‘जन धन लूट योजना’ के तहत 390 करोड़ का एक और घोटाला...इसमें दिल्ली का ज्वेलर शामिल है.http://bit.ly/2sPCyNP
3. 11500 करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर सीबीआई ने पीएनबी के एमडी सुनील मेहता और कार्यकारी निदेशक ब्रह्मा राव से पूछताछ की है. पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी और दो अन्य लोगों के पासपोर्ट रद्द कर दिए गए हैं. ईडी ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए नीरव मोदी के छह घर, दस दफ्तर, एक फार्म हाउस और 135 एकड़ जमीन को अपने कब्जे में ले लिया है.http://bit.ly/2EOm2TR
4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दमन और दीव के लिए एक हजार करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की शुरुआत की. साथ ही अहमदाबाद को तटीय शहर दीव से जोड़ने वाली उड़ान योजना का भी उद्घाटन किया. http://bit.ly/2EPf1xT उधर होली से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'ब्रज के सभी जनप्रतिनिधि मथुरा के वृन्दावन, बरसाना, नन्दगांव, गोवर्धन, राधाकुण्ड, गोकुल, बलदेव को तीर्थस्थल घोषित करने की मांग करते थे, आज मैं सरकार की ओर से इन सभी नगरों को तीर्थस्थल घोषित करता हूं.'http://bit.ly/2BNjLp3
5. बिहार के मुजफ्फरपुर में एक अनियंत्रित बोलेरो ने बच्चों को रौंद दिया. इससे 9 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 4 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. करीब 20 बच्चे घायल हो गए हैं जिनका इलाज किया जा रहा है. चश्मदीदों के मुताबिक बोलेरो चालक नशे में था. http://bit.ly/2HI8Q0w
अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.
