एबीपी न्यूज पर दिनभर की बड़ी खबरें
एबीपी न्यूज | 11 Jan 2018 07:04 PM (IST)

1. थाईलैंड में 26 दिसंबर को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नासिर जांजुआ की मुलाकात हुई थी. अब विदेश मंत्रालय ने मुलाकात की पुष्टि की है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार के मुताबिक भारत ने बातचीत में सीमापार आतंकवाद का मुद्दा उठाया. http://bit.ly/2qPaDwe 2. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में आज से शुरू हुए 'गोरखपुर महोत्सव' पर विवाद हो गया है. विपक्ष सवाल उठा रहा है कि जिस गोरखपुर में आए दिन बच्चे मरते हैं, वहां सरकार जश्न मना रही है. योगी सरकार ने कहा कि संस्कृति और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए आयोजन हो रहा है. पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा है कि हम 'सैफई महोत्सव' कराते हैं, योगी जी इसी की नकल करके 'गोरखपुर महोत्सव' करा रहे हैं. http://bit.ly/2EwO7dt 3. 1984 के सिख विरोधी दंगों के बंद मामलों की दोबारा जांच होगी. ऐसे 186 मामलों की दोबारा जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है. दिल्ली हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज एस एन ढींगरा इसके अध्यक्ष बनाए गए हैं. कोर्ट ने SIT से दो महीने में पहली स्टेटस रिपोर्ट देने को कहा है.http://bit.ly/2DniHap 4. छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश के मामले में हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला को पांच महीने में जमानत मिल गई. अगस्त 2017 में विकास बराला पर हरियाणा के एक आईएएस की बेटी वर्णिका कुंडु के साथ छेड़छाड़ करने और गाड़ी से पीछा करने का आरोप लगा था. इसी आरोप में चंडीगढ़ पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था.http://bit.ly/2mfEWqq 5. इसरो शुक्रवार सुबह 9.28 बजे श्रीहरिकोटा से अपने पीएसएलवी सी40/कार्टोसैट 2 मिशन का प्रक्षेपण करेगा. ये इस साल का पहला मिशन है साथ ही ये इसरो का 100वां उपग्रह होगा जो आसमान चूमेगा. पीएसएलवी C40 अपने साथ 31 उपग्रह लेकर उड़ान भरेगा. इसमें भारत के तीन और छह अलग-अलग देशों के 28 उपग्रह हैं. http://bit.ly/2D0MGrv अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.