एबीपी न्यूज पर दिनभर की बड़ी खबरें
ABP News Bureau | 22 Dec 2017 07:38 PM (IST)

1. गुजरात में बीजेपी विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के रूप में विजय रूपाणी के नाम पर मुहर लगी और डिप्टी सीएम नितिन पटेल होंगे. हिमाचल में कौन मुख्यमंत्री होगा इस पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है. आज हिमाचल में पर्यवेक्षकों के सामने बीजेपी नेताओं ने नारेबाजी और घेराव किया. http://bit.ly/2BVaBaH 2. बिहार के चर्चित चारा घोटाले से जुड़े 3 मामलों में रांची की विशेष अदालत लालू यादव पर कल अपना फैसला सुनाएगी. लालू यादव रांची पहुंच चुके हैं. देवघर कोषागार से 85 लाख रुपये की अवैध निकासी के मामले में कल फैसला आने वाला है. इस मामले में लालू यादव और जगन्नाथ मिश्र समेत कुल 22 आरोपी हैं. रांची की विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई पूरी हो चुकी है.http://bit.ly/2kFVQyA 3. 2000 रुपये के नोटों को वापस लेने की खबरों पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि इस तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं, जब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं होती इन पर भरोसा ना करें. SBI की एक रिपोर्ट के हवाले से खबर चर्चा में थी कि आरबीआई 2000 रुपये के नोट या तो वापस ले सकता है या उसकी छपाई बंद कर सकता है. http://bit.ly/2kDKTNU 4. दिल्ली में आध्यात्मिक विश्वविद्यालय की आड़ में आश्रम के भीतर लड़कियों के यौन शोषण का आरोपी बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित आज कोर्ट में पेश नहीं हुआ. अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 4 जनवरी को तय की है और इसके साथ ही पुलिस को वीरेंद्र देव के अन्य आठ आश्रमों की जांच के आदेश दिए हैं. गुरुवार को आश्रम से 41 नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया गया था. http://bit.ly/2BPPPql 5. आज सलमान खान-कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'टाइगर जिंदा है' रिलीज हुई. अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को पहले दिन अच्छी ओपनिंग मिली है. http://bit.ly/2l0p7n5 उधर 'फिल्म टाइगर जिंदा है' के प्रोमोशन के दौरान एक टीवी शो में सलमान खान पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है. राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने पूरे मामले पर सात दिनों में जवाब मांगा है. वाल्मीकि समाज ने सलमान खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. http://bit.ly/2kYSaai अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.