एबीपी न्यूज पर दिनभर की बड़ी खबरें
ABP News Bureau | 04 Nov 2017 07:52 PM (IST)
1. हिमाचल के सुंदरनगर में आज एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट का जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत में कामकाज करने के लिए आसानी हुई है और ये हमारी सरकार की बड़ी उपलब्धि है. बता दें कि देश में कारोबारी सुगमता यानी 'ईज ऑफ डूंइंग' बिजनेस रैंकिंग में भारत ने 30 स्थानों की ऊंची छलांग लगाते हुए टॉप 100 देशों में अपनी जगह बनाई है. http://bit.ly/2zcWI3v 2. केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने एक खुली चिट्ठी लिखकर फिल्म पद्मावती को लेकर अपना विरोध जताया है. उमा भारती ने कहा है कि जब आप किसी ऐतिहासिक तथ्य पर फिल्म बनाते हैं तो उसके फैक्ट को वायलेट नहीं कर सकते. उन्होंने फिल्म के निर्देशक से कहा है कि लोगों के मन में जो आशंकाएं हैं उनको दूर किया जाना चाहिए. http://bit.ly/2y31LSL 3. दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों ने शनिवार को एक पुलिस टीम पर गोलीबारी की जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए एक अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही हैhttp://bit.ly/2AkvWXt. उधर सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा कि भारत और चीन दोनों के सैनिक डोकलाम में मौजूद हैं लेकिन वे आमने-सामने नहीं हैं. जनरल रावत ने कहा कि डोकलाम में दोनों देशों ने अपने सैनिकों को हटा लिया था. http://bit.ly/2lRrDj6 4. वाराणसी में देव दिवाली का उत्सव मनाया गया. कार्तिक पूर्णिमा पर मंगला आरती होती है. उधर कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर बिहार के बेगूसराय में गंगा स्नान के दौरा भगदड़ मचने से तीन लोगों की मौत हो गई. सिमरिया गंगा घाट पर यह हादसा हुआ.http://bit.ly/2yuoL1x 5. सिख धर्म के संस्थापक बाबा गुरू नानक देव की आज 549वीं जयंती है. सिख समुदाय के लिए ये दिन बहुत ही विशेष है. सिखों के प्रथम गुरु नानकदेवजी की जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है. इस दिन गुरुद्वारों में शबद-कीर्तन किए जाते हैं. जगह-जगह लंगरों का आयोजन होता है और गुरुवाणी का पाठ किया जाता है. http://bit.ly/2hEYVxd अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.