एबीपी न्यूज पर दिनभर की बड़ी खबरें
एबीपी न्यूज | 17 Oct 2017 08:15 PM (IST)

1. ताजमहल को लेकर चल रहे सियासी विवाद पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि ताजमहल, हिंदुस्तान के मजदूरों के खून पसीने से बना है, इसलिए इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है. सीएम योगी ने कहा, ‘ताजमहल पर्यटन के मानचित्र पर रहेगा. मैं 26 अक्टूबर को आगरा जा रहा हूं और कई सौगात आगरा को दूंगा.’http://bit.ly/2yufwwH उधर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हम ताजमहल की खूबसूरती और इसकी स्थापत्य कला का सम्मान करते हैं. लेकिन ऐसा नहीं मानते कि ताजमहल देश के संस्कारों और संस्कृति की प्रतिमूर्ति है. http://bit.ly/2gKIXkD 2. बीजेपी ने आर्म्स डीलर संजय भंडारी से रॉबर्ट वाड्रा के रिश्ते पर सवाल उठाए हैं. आरोप है कि भंडारी ने वाड्रा के लिए हवाई टिकट खरीदे थे. इसके साथ ही ये भी आरोप है कि आर्म्स डीलर संजय भंडारी ने लंदन में वाड्रा के फ्लैट का रेनोवेशन भी कराया था. वाड्रा ने इन आरोपों से इनकार किया है. http://bit.ly/2yuCSCp 3. गुजरात में सियासी लड़ाई तेज हो गई है. कल गांधीनगर में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि कांग्रेस कभी विकास के मुद्दे पर चुनाव नहीं लड़ती. इस पर आज कांग्रेस ने पलटवार किया है. कांग्रेस ने कहा है कि मोदी सत्तर साल की बात करते हैं, उनमें पिछले दो दशक से ज्यादा से गुजरात में बीजेपी की सरकार है फिर गुजरात नंबर वन क्यों नहीं बना? http://bit.ly/2ytB3E4 4. पंजाब के लुधियाना के शिवपुरी क्षेत्र में लगने वाली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा के मुख्यशिक्षक रविन्द्र गोसाई की आज सुबह शाखा से वापस लौटते समय गोली मार कर हत्या कर दी गयी. रविन्द्र गोसाई वर्तमान में “मोहन शाखा” के मुख्यशिक्षक के कार्य देख रहे थे. पुलिस हमलावर को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पायी है. http://bit.ly/2yweell 5. रिलायंस जियो के 4जी फीचरफोन को टक्कर देने के लिए माइक्रोमैक्स ने बीएसएनएल के साथ मिलकर मंगलवार को 4G वीओएलटीई स्मार्टफोन 'भारत-1' को बाजार में उतारा. इस फोन के साथ बीएसएनएल ने 97 रुपये का मासिक प्लान भी पेश किया है जिसके तहत सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डाटा भी मिलेगा. 'भारत-1' के साथ माइक्रोमैक्स और बीएसएनएल का लक्ष्य 50 करोड़ लोगों को 4G फोन का विकल्प मुहैया कराना है.http://bit.ly/2kTvdbX झारखंड में भूख से मौत: मां बोली- 'भात, भात कहते हुए भूख से तड़प कर मर गई' http://bit.ly/2geXFzC अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.