एबीपी न्यूज पर दिनभर की बड़ी खबरें
एबीपी न्यूज | 16 Oct 2017 07:37 PM (IST)

1. आरुषि-हेमराज हत्याकांड में इलाहाबाद हाईकोर्ट से बरी होने के बाद आज राजेश तलवार और नूपुर तलवार गाजियाबाद की डासना जेल से रिहा हो गए. तलवार दंपति की चार साल बाद जेल से रिहाई हुई है. अब राजेश तलवार अपनी पत्नी के साथ कुछ दिनों तक सास-ससुर के घर ही रहेंगे. आपको बता दें कि 12 अक्टूबर को हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में तलवार दंपति को बरी कर दिया था.http://bit.ly/2ym65A4 2. प्रधानमंत्री ने आज गुजरात की राजधानी गांधीनगर के पास ‘गुजरात गौरव यात्रा’ के समापन के मौके पर आयोजित ‘गौरव महासम्मेलन’ को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने विकास, जीएसटी और नोटबंदी को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. पीएम ने कहा कि जीएसटी के फैसले में कांग्रेस सरकारों की भी रजामंदी थी. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे जेल भेजने के लिए कांग्रेस ने अमित शाह को जेल भिजवाया. http://bit.ly/2igRxuZ आज पीएम के दौरे पर तंज कसते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'मौसम का हाल: चुनाव से पहले गुजरात में आज होगी जुमलों की बारिश.' http://bit.ly/2if8Mgn 3. यूपी में ताजमहल को लेकर एक बार फिर विवाद शुरू हो गया है. बीजेपी विधायक संगीत सोम ने ताजमहल को 'भारतीय संस्कृति पर एक धब्बा' बताया है. संगीत सोम के बयान का AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार करते हुए कहा है कि लाल किला को भी गद्दार ने ही बनाया है तो क्या पीएम मोदी लाल किला पर तिरंगा नहीं फहराएंगे?http://bit.ly/2hJ8XfT 4. सोशल मीडिया को लेकर नया कानून लाए जाने की चर्चा के बीच शिवसेना ने बीजेपी पर हमला बोला है. सोशल मीडिया को शिवसेना ने भस्मासुर बताते हुए कहा कि बीजेपी ने इसका दुरुपयोग किया. शिवसेना के मुखपत्र सामना में लिखा है कि जिस सोशल मीडिया का सहारा लेकर बीजेपी सत्ता में आई है अब वही सोशल मीडिया बीजेपी के गले की हड्डी बन गया है. http://bit.ly/2zeeGBQ 5. कल धनतेरस है. धनतेरस और दीपावली को लेकर पूजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं. बाजार भी सजे हुए हैं. http://bit.ly/2geK4ss उधर दिवाली से पहले प्याज की कीमतों में अचानक उछाल आ गया है. दिल्ली से सटे नोएडा में प्याज 15 से 20 दिन पहले 20 से 25 रुपये किलो था लेकिन आज 40 से 50 रुपये तक बिक रहा है. कई शहरों में प्याज की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है. अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.