एबीपी न्यूज पर दिनभर की बड़ी खबरें
एबीपी न्यूज | 25 Jul 2017 08:10 PM (IST)
1. रामनाथ कोविंद देश के 14वें राष्ट्रपति बने. सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस जेएस खेहर ने उन्हें संसद के सेंट्रल हॉल में शपथ दिलाई. प्रणब मुखर्जी, उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, पीएम नरेंद्र मोदी सहित मंत्रिमंडल और सांसदों के साथ गणमान्य लोगों की मौजूदगी में ये शपथग्रहण समारोह संपन्न हुआ. सेंट्रल हॉल में शपथ ग्रहण के बाद भारत माता की जय और जय श्री राम के नारे लगे. http://bit.ly/2utOfIM 2. मुंबई और कोलकाता में एक ही दिन पुरानी इमारत गिरीं. मुंबई के घाटकोपर में एक आवासीय इमारत ढह गई. इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हुई है और कई लोग फंसे हुए हैं. http://bit.ly/2uTBicb उधर कोलकाता में 100 साल पुरानी इमारत ढह गई जिसके मलबे में कई लोग फंसे हुए हैं. http://bit.ly/2kB3tYq 3. राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने कैग रिपोर्ट के हवाले से कहा कि सरकार की लापरवाही की वजह से सेना के पास गोला-बारूद की कमी है. जवाब में रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने इस बात को बेबुनियाद बताया. रामगोपाल यादव ने सैनिकों के साजो-सामान को लेकर कहा, 'देश को बचाने के लिए सरकार को जो खरीद करनी चाहिए वह खरीद की जाए और कोई ढिलाई न बरती जाए.' http://bit.ly/2eKehC9 4. यूपी में पौने दो लाख शिक्षामित्रों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. यूपी में शिक्षामित्रों को सहायक शिक्षक बनने के लिए टीईटी परीक्षा पास करनी होगी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वो फिलहाल शिक्षामित्र बने रहेंगे. 5. प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक प्रोफेसर यशपाल का 90 साल की उम्र में निधन हो गया. इन्हें पद्म विभूषण और पद्म भूषण समेत कई सम्मान मिल चुके हैं. प्रोफेसर यशपाल योजना आयोग में मुख्य सलाहकार, विज्ञान और तकनीक विभाग में सचिव और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग में अध्यक्ष जैसे अनेक महत्वपूर्ण पदों पर रहे. http://bit.ly/2uVUy8y अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.