1. पाकिस्तान ने आज एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में सीजफायर का उल्लंघन किया. कुपवाड़ा में पाक की इस नापाक हरकत की वजह से दो जवान शहीद हो गए. उधर जम्मू-कश्मीर के बडगाम में कल रात से जारी एनकाउंटर में सुरक्षा बलों को आज सुबह बड़ी कामयाबी मिली. सुरक्षा बलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया.http://bit.ly/2teg7wz 2. सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार चाहते हैं कि तेजस्वी इस्तीफा दें लेकिन तेजस्वी के इस्तीफे के बाद आरजेडी के सभी मंत्री भी इस्तीफा दे देंगे. वहीं आज पटना सचिवालय में मीडिया वालों के साथ तेजस्वी यादव के सुरक्षाकर्मियों ने बदसलूकी की है. जब तेजस्वी यादव कैबिनेट की बैठक से बाहर निकले तब पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछना चाहा. इसी दौरान तेजस्वी के स्पेशल ब्रांच वाले सुरक्षाकर्मी मीडिया वालों से धक्कामुक्की करने लगे. सुरक्षाकर्मी एक कैमरामैन को खींचते हुए नीचे ले गए और उसके साथ मारपीट की. http://bit.ly/2vcpSwN 3. योग और आयुर्वेद के बाद बाबा रामदेव ने 'पराक्रम' नाम की सिक्योरिटी सर्विस शुरू की है. यह एजेंसी पतंजलि संस्थान के साथ-साथ देश भर के निजी संस्थानों को सिक्योरिटी सर्विस मुहैया कराएगी.http://bit.ly/2te4s0z 4. अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के विरोध में प्रदर्शन कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हरियाणा के हिसार में फल बेचने वाले एक मुस्लिम शख्स मोहम्मद हारुन को मस्जिद से बाहर निकाल कर थप्पड़ जड़ दिया. इस मामले में 125 अज्ञात लोगों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. http://bit.ly/2sPPNJB 5. महंगाई के मोर्चे पर अच्छी खबर है क्योंकि खुदरा महंगाई दर 18 साल के सबसे निचले स्तर पर आ गई है. जून में रिटेल महंगाई दर 1.54 रही जबकि मई में ये 2.18 फीसदी थी. अब मानसून सामान्य होने की वजह से इसमें और गिरावट के आसार हैं. खुदरा महंगाई दर में कमी ने रिजर्व बैंक पर नीतिगत ब्याज दर यानी रेपो रेट में कमी करने का दबाव बढ़ा दिया है. http://bit.ly/2uR2bun उधर देश के औद्योगिक उत्पादन में भारी गिरावट आई है. मई में इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन घटकर 1.7 फीसदी हो गया जबकि पिछले साल मई में औद्योगिक विकास दर 8 फीसदी थी.http://bit.ly/2sPLCh0 अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.