एबीपी न्यूज पर दिनभर की बड़ी खबरें
एबीपी न्यूज | 10 Jul 2017 08:23 PM (IST)

1. बीजेपी ने नीतीश कुमार को बड़ा ऑफर दिया है. बिहार बीजेपी अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा है कि बीजेपी नीतीश कुमार को बाहर से समर्थन दे सकती है. नित्यानंद राय ने कहा, 'अगर किसी व्यक्ति ने अघोषित संपत्ति अर्जित की है तो ऐसे व्यक्ति को मंत्रिमंडल में नहीं रखना चाहिए. अगर समर्थन की जरूरत पड़ती है तो हम समर्थन बाहर से समर्थन देने के लिए तैयार हैं लेकिन सरकार में शामिल नहीं होंगे.'http://bit.ly/2uIAP9C 2. आईएस से मोसूल की आजादी के बाद विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह इराक के इरबिल जा रहे हैं. दरअसल इराक में भारत के 39 नागरिक लंबे वक्त से लापता हैं, इनकी खोज का काम अब तेज हो गया है. सभी 39 भारतीय पंजाब के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं.http://bit.ly/2tzLVPI 3. आईआईटी एडमिशन पर लगी रोक सुप्रीम कोर्ट ने हटा ली है. इससे दाखिला पा चुके लगभग 33 हज़ार छात्रों को बड़ी राहत मिली है. परीक्षा में बोनस नंबर देने में गड़बड़ी की शिकायत पर ये रोक खुद सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी.http://bit.ly/2tGnHly 4. जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग से आज लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया. इस आतंकी का नाम संदीप कुमार शर्मा है. यह आतंकी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है. काफी समय से पुलिस इसकी तलाश कर रही थी.http://bit.ly/2tGkzGe 5. टीम इंडिया के नए मुख्य कोच पद के लिए इंटरव्यू खत्म हो गया. आज क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्य सौरव गांगुली ने इशारों में कहा कि कप्तान विराट कोहली से सलाह के बाद नए मुख्य कोच का नाम तय होगा. आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में गांगुली ने बताया कि अभी कोच के ऐलान में करीब एक सप्ताह का वक्त लग सकता है. आपको बता दें कि कोच पद के लिए पांच उम्मीदवारों ने इंटरव्यू दिया. http://bit.ly/2u4TFKu MUST READ: सावन के पवित्र महीने में ही क्यों करते हैं कांवड़ यात्रा?http://bit.ly/2t5Laul दिनभर की बड़ी खबरें सिर्फ टेक्स्ट में ही नहीं, बदलते वक़्त के साथ आप दर्शकों और पाठकों के लिए पेश है विशेष ऑडियो न्यूज़ बुलेटिन. इस लिंक को क्लिक करें और 2 मिनट में सुनें दुनियाभर की ताज़ा ख़बरें http://bit.ly/2tzQ6eF अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.