एबीपी न्यूज पर दिनभर की बड़ी खबरें
एबीपी न्यूज | 19 Apr 2017 07:46 PM (IST)
1. वीआईपी कल्चर खत्म करने के लिए मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार के नए फैसले के मुताबिक एक मई से ना केंद्र में, ना राज्य में कोई भी लाल बत्ती का इस्तेमाल नहीं कर पायेगा. कई केंद्रीय मंत्रियों ने गाड़ी से लाल बत्ती हटाई. http://bit.ly/2pBuxsR 2. 1992 में अयोध्या में विवादित ढांचा गिराने के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी के 6 बड़े नेताओं के खिलाफ आपराधिक साजिश का केस चलाने की मंजूरी दे दी है. हालांकि इस फैसले के बाद केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि जो हुआ उसमें कोई साजिश नहीं थी बल्कि सब खुल्लम खुल्ला हुआ इस्तीफे का सवाल नहीं है.http://bit.ly/2os2NSU 3. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में चर्चा के बाद 16 लाख वीवीपीएटी मशीनों की खरीद के लिए 3,174 करोड़ रूपये की मंजूरी दे दी गई. 2019 का लोकसभा चुनाव ईवीएम के साथ वीवीपीएटी लगी मशीनों के साथ ही होगा.http://bit.ly/2orOjCE 4. बीएसएफ के जवान तेज बहादर को बर्खास्त कर दिया गया है. तेज बहादुर पर आरोप है कि उसने बीएसएफ की छवि खराब की है. तेज बहादुर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालते हुए बीएसएफ जवानों को दिए जाने वाले खाने की शिकायत की थी. बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. http://bit.ly/2omV4pW 5. अज़ान विवाद में फंसे सोनू निगम ने फतवा जारी होने के बाद अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सिर मुंडवा लिया. एक मौलवी ने सोनू को गंजा करने वाले को 10 लाख का इनाम देने का ऐलान किया था. http://bit.ly/2pghSM2 दिनभर की बड़ी खबरें सिर्फ टेक्स्ट में ही नहीं, बदलते वक़्त के साथ आप दर्शकों और पाठकों के लिए पेश है विशेष ऑडियो न्यूज़ बुलेटिन. इस लिंक को क्लिक करें और 2 मिनट में सुनें दुनियाभर की ताज़ा ख़बरें* http://bit.ly/2oVbysx अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.