एबीपी न्यूज पर दिनभर की बड़ी खबरें
ABP News Bureau | 21 Feb 2017 07:39 PM (IST)
1. यूपी के 12 जिलों की 53 सीटों के लिए चुनाव प्रचार आज शाम थम गया. 1 करोड़ 84 लाख मतदाता 680 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. इलाहाबाद में रोड शो के जरिए अमित शाह और राहुल-अखिलेश ने शक्ति प्रदर्शन किया. http://bit.ly/2l3ogk0 2. गोंडा की रैली में नोटबंदी पर मायावती जमकर बरसीं. मायावती ने कहा कि मोदी सरकार आरक्षण खत्म करने की साजिश कर रही है.http://bit.ly/2l3tcWn उधर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जनता को चोट पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब अवाम को एसपी-कांग्रेस गठबंधन को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कम से कम 250 सीटें जिताना है और साल 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद मोदी को गुजरात वापस भेजना है.http://bit.ly/2m3IbDF 3. बीएमसी चुनाव में वोटिंग खत्म. बॉलीवुड और राजनीति की दुनिया के कई बड़े दिग्गज अपना वोट डालने के लिए पोलिंग बूथों की कतार में देखे गए. 20 सालों से बीएमसी पर एक साथ राज कर रही शिवसेना और बीजेपी इस बार अलग-अलग चुनाव लड़े हैं. http://bit.ly/2mhHcvT 4. देश के तटों की सुरक्षा के लिए रक्षा मंत्रालय ने आज 42 नए रडार स्टेशन स्थापित करने की मंजूरी दे दी. इसके साथ ही पाकिस्तान की तरफ खास नजर रखने के लिए कच्छ और खंबात की खाड़ी में दो खास तरह के वैसेल ट्रैफिक मैनजमेंट सिस्टम को इन रडार स्टेशन से जोड़ा जायेगा. उधर चार युद्ध और प्रोक्सी-वॉर झेलने वाला भारत एक बार फिर दुनिया में हथियारों के सबसे बड़े आयातक के तौर पर उभर कर सामने आया है. हथियारों की खरीद-फरोख्त से जुड़े आंकड़े प्रस्तुत करने वाली जानी मानी अंतर्राष्ट्रीय संस्था, सिपरी ने ये घोषणा की है. http://bit.ly/2lijphx 5. रिलायंस जियो ने आज प्राइम मेंबरशिप प्लान का ऐलान किया है. 31 मार्च के बाद रिलायंस जियो फ्री नहीं रहेगा. मौजूदा सेवाओं के लिए हर महीने 303 रुपये और सालाना मेंबरशिप के लिए 99 रुपये लगेंगे. इसके लिए यूजर्स 1 मार्च से 31 मार्च तक सब्सक्रीप्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. http://bit.ly/2m3Af5s *दिनभर की बड़ी खबरें सिर्फ टेक्स्ट में ही नहीं, बदलते वक़्त के साथ आप दर्शकों और पाठकों के लिए पेश है विशेष ऑडियो न्यूज़ बुलेटिन. इस लिंक को क्लिक करें और 2 मिनट में सुनें दुनियाभर की ताज़ा ख़बरें* http://bit.ly/2lHrHAs अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.