1. *गोवा की पहली चुनावी रैली में पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि 50 साल में कांग्रेस ने गोवा को जितना दिया उससे ज्यादा हमने 25 महीने में दिया. पीएम मोदी ने वोट काटने वालों को लोकतंत्र का जेबकतरा कहा*.http://bit.ly/2kB3tYq 2. *यूपी में बीजेपी के घोषणापत्र में संवैधानिक तरीके से राम मंदिर बनाने का वादा किया गया है. इसके साथ ही छात्रों, किसानों और महिलाओं के लिए कई वादे किये गये हैं. लैपटॉप और 1 साल तक फ्री इंटरनेट का एलान किया गया है* http://bit.ly/2jgq38y. मायावती ने घोषणापत्र पर हमला करते हुए कहा कि *बीजेपी के हवा-हवाई वादों में जनता नहीं फंसेगी. अच्छे दिन कहां है*?http://bit.ly/2kECaMV 3. *यूपी में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का नया पोस्टर जारी हो गया. पोस्टर की लाइन है - यूपी को ये साथ पसंद है. रविवार को दोपहर एक बजे यूपी के सीएम अखिलेश यादव लखनऊ में राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे*. उसके बाद करीब 2 बजे अखिलेश और राहुल रोड शो के जरिए गठबंधन का चुनावी शंखनाद करेंगे.http://bit.ly/2ke6YUh 4. *फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने जयपुर में अपनी फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग कैंसिल करने का फैसला लिया है. भंसाली को पीटने वालों पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है. जयपुर में फिल्म पद्मावती की शूटिंग में करणी सेना ने हमला किया था*. राजस्थान सरकार ने कहा कि पुलिस अपना काम करेगी. कांग्रेस ने वसुंधऱा पर निशाना साधा है. http://bit.ly/2k2WBQH 5. सेरेना विलियम्स ने आज इतिहास रचा. *उन्होंने अपनी बहन वीनस विलियम्स को आस्ट्रेलिया ओपन के महिला एकल फाइनल में हराकर स्टेफी ग्राफ को पीछे छोड़ते हुए रिकार्ड 23वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीता और साथ ही दुनिया की नंबर एक महिला एकल खिलाड़ी भी बन गई*. *दिनभर की बड़ी खबरें सिर्फ टेक्स्ट में ही नहीं, बदलते वक़्त के साथ आप दर्शकों और पाठकों के लिए पेश है विशेष ऑडियो न्यूज़ बुलेटिन. इस लिंक को क्लिक करें और 2 मिनट में सुनें दुनियाभर की ताज़ा ख़बरें* http://bit.ly/2kxBRAa अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं