*दिनभर की बड़ी खबरें सिर्फ टेक्स्ट में ही नहीं, बदलते वक़्त के साथ आप दर्शकों और पाठकों के लिए पेश है विशेष ऑडियो न्यूज़ बुलेटिन. इस लिंक को क्लिक करें और 2 मिनट में सुनें दुनियाभर की ताज़ा ख़बरें* http://bit.ly/2iZHvxk अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.
एबीपी न्यूज पर दिनभर की बड़ी खबरें
एबीपी न्यूज | 09 Jan 2017 07:33 PM (IST)
1. समाजवादी पार्टी में अब तक पिता पुत्र की लड़ाई खत्म नहीं हुई है. आज दोनों खेमे चुनाव आयोग पहुंचे और पार्टी पर अपना अपना दावा किया. *आज मुलायम सिंह यादव ने चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद कहा कि थोड़ा-बहुत मतभेद है, जिसे वो सुलझा लेंगे. मुलायम सिंह यादव ने राज्यसभा अध्यक्ष के नाम एक चिट्ठी भी लिखी है, जिसमें उन्होंने अखिलेश गुट में शामिल रामगोपाल यादव को सदन में पार्टी के नेता पद से हटाने को कहा है*. http://bit.ly/2i5M3SZ 2. पंजाब में सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणापत्र में नौ लुभावने वादे किये हैं. *हर घर में नौकरी, किसानों के लिए कर्ज माफी, लड़कियों को पीएचडी तक मुफ्त शिक्षा देने और चार हफ्ते में नशामुक्त पंजाब का वादा सबसे अहम है*. http://bit.ly/2i5Hgkq 3. जम्मू-कश्मीर के *अखनूर में GREF यानी जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स के कैंप पर आतंकी हमला हुआ है. हमले में तीन मजदूरों की मौत हो गई है. आपको बता दें कि यह साल 2017 में पहला बड़ा आतंकी हमला है*. सूत्रों के मुताबिक अखनूर के पास एलओसी से रात करीब 12 बजे आतंकी घुसे और सवा एक बजे के करीब GREF कैंप पर हमला किया.http://bit.ly/2j9nHVA 4. *फरवरी और मार्च में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के चलते केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं की परिक्षाओं की तारीख एक हफ्ते आगे बढ़ाने का फैसला लिया है. अब परिक्षाएं 9 मार्च से शुरू होंगी*. http://bit.ly/2i8MWoZ 5. *तेल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पेट्रोल पम्प पर 13 के बाद भी कार्ड के जरिए भुगतान होता रहेगा. सरकार ने आज साफ किया कि आम ग्राहकों और पेट्रोल पम्प डीलर को डेबिट या क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल पर लगने वाले सर्विस चार्ज का बोझ नहीं उठाना पड़ेगा*. सर्विस चार्ज को तकनीकी भाषा में मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी एमडीआर कहा जाता है और इसकी दर 0.25 फीसदी से शुरु होकर दो फीसदी तक जाती है. http://bit.ly/2j9rF08