1. *पीएम मोदी ने मुंबई के समंदर में बनने वाले दुनिया के सबसे ऊंचे स्मारक की नींव रखी. 3600 करोड़ रूपये में शिवाजी की मूर्ति बनेगी. इसके बाद वहीं से बेईमान लोगों को कड़ा संदेश दिया है. पीएम मोदी ने कहा कि बेईमानों की बर्बादी का वक्त अब शुरू हो गया है. 50 दिन बाद ईमानदारों की तकलीफ घटेगी और बेईमानों की तकलीफ बढ़ेगी. आप सुधर जाइए, लौट आइए*. http://bit.ly/2iqrzQS 2. उत्तर प्रदेश में इन दिनों सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन की चर्चा जोरों पर है. एक तरफ यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि अगर गठबंधन होता है तो एसपी 300 से अधिक सीटें जीतेगी. तो वहीं दूसरी तरफ*गठबंधन की खबरों से इनकार करते हुए कहा कि विपक्ष गठबंधन की अफवाह फैला रहा है*. http://bit.ly/2i2xUmt 3. कालेधन के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है. इसी क्रम में *दिल्ली में निजी लॉकर सुविधा प्रदान कराने वाली फर्म अलकनंदा लॉकर्स पर इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा है*. पिछले दिनों ये खुलासा हुआ था कि नोटबंदी के दौरान एक ज्वैलर ने छह सौ करोड़ का सोना बेचा था. ज्वैलर के यहां छापेमारी में ही अलकनंदा लॉकर्स का नाम सामने आया था. http://bit.ly/2hBfx7e 4. भारतीय इकॉनमी को डिजिटल बनाने के लिए कल सरकार बड़ा कदम उठाने वाली है. भारत सरकार रविवार को आधार पेमेंट एप लॉन्च करने वाली है. *अब डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या फिर मोबाइल वॉलेट के बगैर कैशलेस खरीदारी करना मुमकिन हो सकेगा और तो और इसके लिए अलग से सर्विस चार्ज भी नहीं देना होगा*. इसके लिए आपके बैंक खाते से आपका आधार नबंर जरुर जुड़ा होना चाहिए.  http://bit.ly/2hT7p4G 5. *एक जनवरी 2017 से दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशन पूरी तरह से कैशलेश हो जाएंगे*. यात्री पेटीएम के जरिए टिकट खरीद पाएंगे. अगर कोई यात्री टिकट खरीदने के एक घंटे के भीतर टिकट लौटाता है तो चार दिनों में वह पैसा पेटीएम वॉलेट में वापस आ जाएगा. http://bit.ly/2hBp6CY *दिनभर की बड़ी खबरें सिर्फ टेक्स्ट में ही नहीं, बदलते वक़्त के साथ आप दर्शकों और पाठकों के लिए पेश है विशेष ऑडियो न्यूज़ बुलेटिन. इस लिंक को क्लिक करें और 2 मिनट में सुनें दुनियाभर की ताज़ा ख़बरें* http://bit.ly/2iotrgH अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.