एबीपी न्यूज पर दिनभर की बड़ी खबरें
एबीपी न्यूज | 13 Dec 2016 07:31 PM (IST)

1. *आरबीआई ने नोटबंदी के आंकड़ें जारी करते हुए बताया है कि 10 दिसंबर तक बैंकों में 12.44 लाख करोड़ रुपये के पुराने नोट बैंक में जमा हुए हैं. ये आंकड़ा सरकार की उम्मीद से कहीं ज्यादा बताया जा रहा है. वहीं 10 नवंबर से 10 दिसंबर यानी 1 महीने के दौरान एटीएम और काउंटर के जरिए कुल 4.61 लाख करोड़ रुपये के वैलिड नोट जनता को दिए जा चुके हैं*. http://bit.ly/2gw5DCd 2. नोटबंदी पर सियासत जारी है. *राहुल गांधी ने कहा कि मोदी ने 8 नवंबर की रात नोटबंदी की घोषणा करके देश के गरीबों के खिलाफ लड़ाई छेड़ दी. उन्होंने कहा कि इस तरह काले धन को सफेद बनाने का तरीका उपलब्ध करवा दिया गया है. जेटली ने कहा कि कांग्रेस राज में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार हुआ है. नोटबंदी से कांग्रेस सबसे ज्यादा परेशान है. नोटबंदी पर पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने कहा कि खोदा पहाड़ निकली चुहिया, न कालेधन पर लगाम लगी, न भ्रष्टाचारा रुका*. http://bit.ly/2gvWVUL 3. *यूपी की अखिलेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा दिया. अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली कैबिनेट ने आज सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को मंजूरी दे दी*. अखिलेश यादव ने आज कहा कि यूपी में सातवें वेतन आयोग की सिफारिश 1 जनवरी 2016 से लागू होगीं. यूपी में 21 लाख सरकारी कर्मचारी, शिक्षक और पेंशनभोगी हैं. सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने के साथ ही सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में 15-20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हो सकती है. http://bit.ly/2gCWCfS 4. *यासीन भटकल को एनआईए की कोर्ट ने हैरदाबाद के दिलसुखनगर में हुए दोहरे बम विस्फोट कांड में दोषी करार दिया है*. एनआईए की कोर्ट ने अपने फैसले में यासीन भटकल के साथ इंडियन मुजाहिद्दीन के चार और आतंकियों को दोषी पाया है. सजा का एलान 19 दिसंबर को होगा. देश में ऐसा पहली बार हुआ है, जब इंडियन मुजाहिद्दीन के किसी आतंकी को किसी भी मामले में दोषी पाया गया है. http://bit.ly/2gCU5C2 5. *पोकेमॉन गो गेम आखिरकार भारत में लॉन्च हो रहा है*. लॉन्च के लिए रिलायंस जियो और पोकेमॉन गो गेम डेवलप करने वाली कंपनी Niantic Inc. ने साझेदारी की है. रिलायंस जियो इस गेम को आपके प्ले स्टोर में लेकर आएगा. बुधवार यानी कल से आप इस गेम के ऑफिशियल वर्जन को डाउनलोड कर सकेंगे. http://bit.ly/2gVzwNn *इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक जमाने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में एक पायदान चढकर करियर की सर्वश्रेष्ठ दूसरी रैंकिंग पर पहुंच गए हैं. वहीं ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप पर कब्जा बरकरार रखा* है. http://bit.ly/2hqtsx4 *दिनभर की बड़ी खबरें सिर्फ टेक्स्ट में ही नहीं, बदलते वक़्त के साथ आप दर्शकों और पाठकों के लिए पेश है विशेष ऑडियो न्यूज़ बुलेटिन. इस लिंक को क्लिक करें और 2 मिनट में सुनें दुनियाभर की ताज़ा ख़बरें* http://bit.ly/2hoMiaN अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.