नई दिल्ली : देश भर में आज महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जा रहा है. सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई हैं. शिवभक्त जलाभिषेक कर रहे हैं. आज देश भर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम मनाया जा रहा है. मंदिरों में भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं. उज्जैन महाकाल में भी परंपरागत आरती हुई.
दिल्ली-मुंबई सहति सभी स्थानों पर शिवालयों में सुबह से भक्तों की कतार लगी है. महाशिवरात्रि के मौके पर दिल्ली के चांदनी चौक के गौरी शंकर मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा. इस बीच शिवरात्रि के मौके पर ओडिशा के पुरी में रेत पर आकृति बनाने वाले कलाकार सुदर्शन पटनायक ने भगवान शिव की तस्वीर उकेरी है.
