Today in History, September 25: पंडित दीनदयाल उपाध्याय और चौधरी देवीलाल का आज के दिन हुआ था जन्म
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 25 Sep 2018 07:46 AM (IST)
Today in History, September 25: भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितम्बर, 1916 को मथुरा में हुआ था. पंडित दीनदयाल उपाध्याय जब अपनी स्नातक स्तर की शिक्षा हासिल कर रहे थे, उसी वक्त वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संपर्क में आये और वह आरएसएस के प्रचारक बन गये.

नई दिल्ली: जाने-माने विचारक, दार्शनिक और राजनीतिक पार्टी भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितम्बर, 1916 को मथुरा में हुआ था. पंडित दीनदयाल उपाध्याय जब अपनी स्नातक स्तर की शिक्षा हासिल कर रहे थे, उसी वक्त वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संपर्क में आये और वह आरएसएस के प्रचारक बन गये. हालांकि प्रचारक बनने से पहले उन्होंने 1939 और 1942 में संघ की शिक्षा का प्रशिक्षण लिया था और इस प्रशिक्षण के बाद ही उन्हें प्रचारक बनाया गया था. वर्ष 1951 में भारतीय जनसंघ की नींव रखी गई थी और इस पार्टी को बनाने का पूरा कार्य उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर किया था. 25 सितम्बर,1914 को भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल का जन्म भी हुआ था. वह हरियाणा में "ताऊ देवी लाल" के नाम से भी प्रसिद्ध रहे. वह हरियाणा के एक प्रमुख राजनीतिज्ञ थे. वह इस राज्य के मुख्यमंत्री भी रहे. इतिहास में 25 सितंबर की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-1340: इंग्लैंड और फ्रांस ने निरस्त्रीकरण संधि पर हस्ताक्षर किए. 1654: इंग्लैंड और डेनमार्क ने व्यापार संधि पर हस्ताक्षर किए. 1974: अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया. 1984: मिस्र और जार्डन के बीच राजनयिक संबंध फिर से बहाल हुए. 1985: अकाली दल ने पंजाब राज्य में चुनाव में जीत दर्ज की. 1992: चीन ने लोप नोर,पीआरसी में परमाणु परीक्षण किया. 1914: भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल का जन्म हुआ. 1916: प्रसिद्ध भारतीय विचारक, दार्शनिक और भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म हुआ. 2008: चीन ने अंतरिक्ष यान ‘शेनझोओ 7’ का प्रक्षेपण किया.