मुंबई: महाराष्ट्र सरकार देश में बनी विदेशी शराब (आईएमएफएल) पर आबकारी शुल्क बढ़ाने पर विचार कर रही है ताकि उसे पेट्रोल और डीजल पर कर घटाने को लेकर कुछ गुंजाइश मिल सके. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. राज्य के आबकारी विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आईएमएफएल पर शुल्क की 2013 से समीक्षा नहीं हुई है.
अधिकारी ने कहा, ‘‘विचार यह है कि आईएमएफएल पर आबकारी शुल्क बढ़ाया जाए, जिससे सरकार को अधिक राजस्व मिल सके. उसके बाद हम पेट्रोल और डीजल पर करों में कटौती कर सकते हैं.’’ इस बारे में संपर्क करने पर राज्य के आबकारी विभाग के प्रमुख सचिव वल्सा नायर सिंह ने कहा कि आईएमएफएल पर शुल्क की समीक्षा की फाइन अभी तक उनके पास नहीं आई है, इसलिए वह इस पर टिप्पणी नहीं कर सकते.
ये भी देखें
जानलेवा सड़क से देश को बचाने वाला कानून बनाने के लिए घंटी बजाओ