West Bengal Politics: रविवार यानी 31 मई 2026 को बंगाल विधानसभा चुनाव में चुने गए टीएमसी विधायकों की एक बैठक होनी थी. इसकी अध्यक्षता पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को करना थी. लेकिन बैठक को अचानक रद्द कर दिया गया. बैठक रद्द होने के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब पार्टी ने रद्द होने की वजह बता दी है. 

Continues below advertisement

टीएमसी ने क्यों की विधायकों की मीटिंग

अंग्रेजी अखबार द हिंदू के मुताबिक, 31 मई को होने वाली टीएमसी के विधायकों की बैठक को रद्द कर दिया. करीबन 80 में से तीन चौथाई विधायक बैठक में नहीं पहुंचे थे. पार्टी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा है कि 30 मई को टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर हमले और उसके बाद 31 मई को होने वाली बैठक रद्द कर दी गई है.

Continues below advertisement

टीएमसी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने विधायकों की गैर मौजदूगी का कारण शनिवार 30 मई को टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले और उसके बाद  रविवार को पार्टी सांसद कल्याण बनर्जी पर हुए कथित हमले के बाद पैदा हुई अचानक और इमरजेंसी स्थिति को जिम्मेदार ठहराया है. 

यह भी पढ़ें: मशरूम की खेती से कमाना है छप्परफाड़ मुनाफा? कंपोस्ट बनाने से पहले इस आसान और जरूरी ट्रिक को बिल्कुल न भूलें

घोष ने पूर्व सीएम ममता बनर्जी के कालीघाट आवास के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह बैठक पहले से तय थी. हमारे नेताओं पर हुए हमलों के बाद हमारे विधायक जमीनी स्तर पर विरोध प्रदर्शन आयोजित कर रहे हैं. इसके चलते हमारे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. जो विधायक बैठक में नहीं आ पाए, वे जमीनी स्थिति को संभालने और गिरफ्तार किए गए हमारे कार्यकर्ताओं की मदद करने में व्यस्त हैं. इस बैठक को कुछ वक्त के लिए टाला जा सकता है.

मीटिंग किसी और तारीख को करेंगे, जानकारी MLA को दे दी है 

घोष ने कहा है कि यह मीटिंग किसी और तारीख को करेंगे. इसकी जानकारी हमारे विधायकों को दे दी जाएगी. हमारे विधायकों ने संदेश दिया है कि इस मुश्किल समय में वे पूरी मजबूती से पार्टी के साथ खड़ें हैं. घोष ने कहा है कि अगले 48 घंटों में बीजेपी की नई सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों को और तेज किया जाएगा. हमने अपने नेताओं से कहा है कि वे सोमवार को 1 जून को ग्रामीण इलाकों में ब्लॉक स्तर पर और राज्य के अर्बन इलाकों में म्युनिसिपल वार्डों में विरोध रैलियां आयोजित करें. ये रैलियां हमारे नेताओं अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी और अन्य कार्यकर्ताओं पर हुए हमलों की निंदा करेंगी. 

यह भी पढ़ें: बारिश के मौसम में बर्बाद नहीं होगी एक भी फसल, इस तकनीक से सब्जियों की खेती कर कमाएं बंपर मुनाफा