नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लेकर विवादित बयान दिया है. बनर्जी ने सीतारमण पर अर्थव्यवस्था को तबाह करने का आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि निर्मला सीतारमण देश की सबसे खराब वित्त मंत्री हैं.

कल बांकुड़ा में TMC नेता कल्याण बनर्जी ने कहा, '' 'काला नागिनी' (विषैला सांप) के काटने से जिस तरह लोगों की मौत होती है उसी तरह निर्मला सीतारमण के कारण लोग मर रहे हैं. उसने अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया है. उसे शर्म आनी चाहिए और अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. वह सबसे खराब वित्त मंत्री है.''

 

बंगाल में बेरोजगारी की दर 6.5%

बता दें कि इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि जून में राज्य में बेरोजगारी की दर 6.5 प्रतिशत रही है, जो देश की तुलना में 'कहीं बेहतर' है. देश में बेरोजगारी की दर 11 प्रतिशत है. मुख्यमंत्री ने सेंटर फॉर मानिटरिंग इंडियन इकनॉमी (सीएमआईई) द्वारा जारी आंकड़ों का हवाला दिया. बनर्जी ने कहा कि इसकी वजह उनकी सरकार द्वारा कोविड-19 संकट और अम्फान चक्रवात से निपटाने के लिए अपनाई गई आर्थिक रणनीति है.

सीएमआईई द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार जून में देश में बेरोजगारी की दर घटकर 11 प्रतिशत रह गई, जबकि मई में यह 23.5 प्रतिशत थी. इसकी वजह लॉकडाउन अंकुशों में ढील के बाद आर्थिक गतिविधियां शुरू होना है.

ये भी पढ़ें-

अमेरिका में एक दिन में आए सबसे ज्यादा 54 हजार नए कोरोना केस, स्वतंत्रता दिवस का जश्न हुआ फीका

दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1.13 करोड़ के पार, अब तक पांच लाख 33 हजार से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान