नई दिल्लीः एनसीआर में बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली मौसम विभाग ने अगले दो घंटो में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है. अगले दो घंटो में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र नारनौल, भिवानी, रोहतक, रेवाड़ी, मानेसर नूह, पलवल, फरीदाबाद , नोएडा, बुलंदशहर व आस पास के क्षेत्रो में गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा आंधी-तूफान आने की भी आशंका जताई है. तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.

आज दिल्ली का मौसम थोड़ा गर्म रहा लेकिन राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह आंशिक बदली छाई रही. यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. एयर क्वालिटी और मौसम पूवार्नुमान व अनुसंधान प्रणाली (एसएएफएआर) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में एयर क्वालिटी सोमवार को सामान्य रही.

भारतीन मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि दिन में आंशिक बदली छाई रहेगी. अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. इसके अलावा सुबह सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में नमी का स्तर 47 फीसदी दर्ज हुआ.

वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा 42.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

पश्चिम भारत में धूल भरी आंधी से दिल्ली में बिगड़ी हवा की क्वालिटी