जम्मू: जम्मू  कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के संदेह में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इन तीनों ही व्यक्ति को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वो जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर ट्रक से कहीं जा रहे थे. अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ के बाद, उनके सहयोगियों को पकड़ने के लिए जम्मू-कश्मीर और पड़ोसी पंजाब के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी जारी है. इन लोगों से पूछताछ के बाद चार और लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.

गिरफ्तार किए गए लोगों में एक इम्तियाज अहमद नेंग्रू है. इसके भाई रियाज नेंग्रू को सितंबर 2018 में तब गिरफ्तार किया गया था जब वह जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) संगठन से जुड़े तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को जम्मू से कश्मीर ले जा रहा था.

यह भी पढ़ें-

UNGA में आज पीएम मोदी का भाषण, आतंकवाद और पाकिस्तान पर फिर होगा तगड़ा प्रहार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: फॉर्मूला तय, बीजेपी 144 और शिवसेना 126 सीटों पर लड़ सकती है चुनाव