महाराष्ट्र: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने गुरुवार को कहा कि भारतीय संविधान दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है और जिसे यह संविधान पसंद नहीं है, उसे इस देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है. वह रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की 62वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे.
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की स्थापना तीन अक्टूबर, 1957 में नागपुर में हुई थी. पार्टी हर साल यह कार्यक्रम आयोजित करती है. इस अवसर पर अठावले ने कहा कि संविधान की रचना बी आर आंबेडकर की देखरेख में हुई था और इसे दुनिया की विधि की सबसे श्रेष्ठ पुस्तक माना जाता है.
अठावले ने अंडर वर्ल्ड डॉन छोटा राजन के भाई को दिया टिकट
बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रामदास अठावले की पार्टी आरपीआई ने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के भाई को टिकट देकर नई बहस को हवा दे दी थी. पश्चिमी महाराष्ट्र के फलटण विधानसभा क्षेत्र से अठावले ने दीपक निकालजे को टिकट दिया था. लेकिन अब उन्होंने अपना उम्मीदवार बदल दिया है. बता दें कि छोटा राजन फिलहाल जेल में बंद है. आरपीआई एनडीए में शामिल है. सीट बंटवारे के तहत अठावले की पार्टी को छह सीटें दी गई हैं.
यह भी पढ़ें-
महाराष्ट्र: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, सीएम फडणवीस के खिलाफ आशीष देशमुख को टिकट