एक्सप्लोरर

तेलंगाना में बीआरएस-कांग्रेस नेताओं में तीखी झड़प, विधायक ने फेंकी पानी की बोतल, बढ़ा विवाद

BRS-Congress Conflicts: तेलंगाना के आसिफाबाद में राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम के दौरान बीआरएस और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई. तनाव बढ़ने के बाद मौके पर कांग्रेस नेता ने नारेबाजी की.

तेलंगाना के कुमरम भीम आसिफाबाद जिले में राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम के दौरान गुरुवार (7 अगस्त, 202) को हंगामा मच गया. जनकपुर के रायथु वेदिका में आयोजित इस सरकारी कार्यक्रम में बीआरएस विधायक कोवलक्ष्मी और कांग्रेस के निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी अजमीरा श्याम नायक के बीच तीखी नोकझोंक ने हिंसक रूप ले लिया. स्थिति तब बेकाबू हो गई जब विधायक कोवलक्ष्मी ने श्याम नायक पर पानी की बोतल फेंक दी, जिससे दोनों पक्षों के समर्थकों में तनाव बढ़ गया.

कार्यक्रम में अतिरिक्त कलेक्टर डेविड सहित कई अधिकारी मौजूद थे. डेविड ने अपने भाषण में कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में राशन कार्ड वितरण में देरी हुई थी. इस बयान पर विधायक कोवलक्ष्मी ने आपत्ति जताते हुए पूर्व बीआरएस सरकार के कार्यों का बचाव किया. इस दौरान श्याम नायक ने विधायक के बयानों पर सवाल उठाया और पूछा कि सरकारी कार्यक्रम में पुरानी सरकार के मुद्दों को क्यों उठाया जा रहा है. इसके बाद दोनों नेताओं के बीच शुरू हुई जुबानी जंग जल्द ही तीखी बहस में बदल गई.

विधायक ने फेंका पानी का बोतल, तो श्याम नायक ने शुरू की नारेबाजी

विवाद बढ़ने पर कोवलक्ष्मी ने गुस्से में श्याम नायक पर पानी की बोतल फेंक दी. इससे नाराज कांग्रेस समर्थकों ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. श्याम नायक ने इस घटना को अनुचित ठहराते हुए विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा, “ऐसी घटनाएं लोकतंत्र के लिए शर्मनाक हैं और बीआरएस नेतृत्व को कोवलक्ष्मी से इस्तीफा लेना चाहिए.”

विधायक कोवलक्ष्मी ने कांग्रेस नेता पर किया पलटवार

दूसरी ओर, विधायक कोवलक्ष्मी ने पलटवार करते हुए श्याम नायक पर प्रोटोकॉल तोड़ने और ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “वह एक आदिवासी महिला हैं और श्याम नायक ने उन्हें डराने की कोशिश की.” कोवलक्ष्मी ने कांग्रेस आलाकमान से श्याम नायक जैसे नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

इस घटना ने स्थानीय स्तर पर राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है. दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच तनाव बरकरार है और यह विवाद तेलंगाना की सियासत में लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रह सकता है.

यह भी पढ़ेंः हाई कोर्ट जज को आपराधिक मुकदमों से हटाने वाले फैसले में SC कर सकता है बदलाव, कल दोबारा होगी सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिगरेट नहीं दी तो मार डाला, चेन्नई में 4 नशेड़ियों ने की मजदूर की हत्या
सिगरेट नहीं दी तो मार डाला, चेन्नई में 4 नशेड़ियों ने की मजदूर की हत्या
राहुल या विजय, कौन होगा INDIA गठबंधन का चेहरा? KC वेणुगोपाल ने कर दिया साफ
राहुल या विजय, कौन होगा INDIA गठबंधन का चेहरा? KC वेणुगोपाल ने कर दिया साफ
निजीकरण की खबरों पर ISRO का आया रिएक्शन, कहा - 'यह पूरी तरह से...'
निजीकरण की खबरों पर ISRO का आया रिएक्शन, कहा - 'यह पूरी तरह से...'
दिल्ली हादसा: विपक्ष पर निशिकांत दुबे का पलटवार, बोले- 'लोगों को पब्लिसिटी...'
दिल्ली हादसा: विपक्ष पर निशिकांत दुबे का पलटवार, बोले- 'लोगों को पब्लिसिटी...'

वीडियोज

Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सत्य निकेतन हादसा: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से दिल्ली की सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
सत्य निकेतन: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
'7वीं पीढ़ी से पहले हिंदू समाज को संगठित...', जानें क्या बोले मोहन भागवत
'अब RSS हर जगह किया जाता स्वीकार, विरोधी भी करते काम की वैल्यू' - मोहन भागवत
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
Bigg Boss 20 में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन! प्रियंका चोपड़ा की घरवालों को चेतावनी
Bigg Boss 20 में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन! प्रियंका चोपड़ा की घरवालों को चेतावनी
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
Embed widget